फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उसे टूटते और रोते देखा है’, तीसरी शादी पर विवाद के बीच आमिर के दोस्त का बयान; निजी जीवन पर किए बड़े खुलासे

Thu, 16 Jul 2026 09:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर हो रही आलोचना के बीच उनके दोस्त अमीन हाजी ने उनका बचाव किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरी शादी को लेकर चल रही बहस के बीच अमीन हाजी ने आमिर खान को एक बेहद इमोशनल इंसान बताया, जो अपनी जिंदगी में कई बार दिल टूटने के दौर से गुजरे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर भी बड़े खुलासे किए। 

मैंने उन्हें रोते हुए देखा है

विज्ञापन

रेडिफ के साथ बातचीत में अमीन ने कहा कि लोग आमिर के फिर से प्यार मिलने पर मजाक कर सकते हैं, लेकिन 61 साल के इस एक्टर की निजी जिंदगी में दर्द, आंसू और मुश्किल वक्त भी रहा है, जो बाहर के लोगों को नजर नहीं आता।

अमीन ने रेडिफ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘लोग इतने समय बाद उनके फिर से प्यार पाने पर मजाक करते हैं, लेकिन 15 साल एक लंबा समय होता है। मैंने उन्हें दिल टूटते देखा है। मैंने उन्हें रोते हुए देखा है। रिश्ते उतने आसान नहीं होते जितना बाहर के लोग समझते हैं, और यह मान लेना गलत है कि शादी टूटने के लिए सिर्फ एक ही इंसान जिम्मेदार होता है।’

Trending Videos

गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर काम के लिए पूरी तरह समर्पित हैं
उन्होंने आगे कहा, ‘सच यह है कि आमिर अपने काम के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। वह जो भी करते हैं, पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ करते हैं। इस तरह की लगन की एक कीमत होती है। किसी ऐसे इंसान के साथ रहना, जो अपने काम में इतना डूबा हो, कभी-कभी दूसरे व्यक्ति को नजरअंदाज महसूस करा सकता है।’

किरण राव, रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने जिम्मेदारी के साथ कदम बढ़ाया
आमिर के शादी को लेकर नजरिए और अपनी एक्स वाइव्स और बच्चों के साथ रिश्ते पर बात करते हुए अमीन ने कहा, ‘कई लोग रिश्ता टूटने के बाद कड़वे हो जाते हैं, लेकिन आमिर ऐसे नहीं हैं। उन्होंने हमेशा शादी को इज्जत दी है।

हर बार जब वह जिंदगी में आगे बढ़े हैं, उन्होंने जिम्मेदारी के साथ कदम बढ़ाया है। उन्होंने हमेशा यह ध्यान रखा है कि उनके पुराने परिवार और बच्चों का ख्याल रखा जाए। बहुत कम लोग इस बात को समझते हैं।’

ये भी पढ़ें- Ramayana: ‘रामायण’ के ट्रेलर को मिली हरी झंडी, 4 मिनट से ज्यादा लंबा होगा वीडियो; CBFC से मिला ‘U’ सर्टिफिकेट

विज्ञापन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर ने कीं तीन शादियां 
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव से की थी, जो 2005 से 2021 तक चली थी। अब आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें