फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'जुग जुग जियो' के गाने पर तमन्ना भाटिया ने किया शानदार डांस, क्या आपने देखा ये धांसू वीडियो?

Thu, 02 Jun 2022 09:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म जुग जुग जीयो रिलीज से पहले ही काफी धमाल मचा रही है। इस कॉमेडी फैमिली ड्रामा का पहला गाना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। हम बात कर रहे हैं द पंजाबी सॉन्ग की, जिसमें फैंस के साथ सेलेब्रिटीज को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। इस लिस्ट में अब अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता धैर्य का नाम भी जुड़ गया है। वीडियो में, दोनों सितारे कैजुअल कपड़े पहने, खुशी-खुशी गाने पर थिरकते हुए और आसानी से हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram
वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'ऐसा कोई नहीं है जो द पंजाबन सॉन्ग बजते समय स्थिर रह सके।' इसके साथ ही तमन्ना ने जुग जुग के स्टार कास्ट को भी टैग किया। बता दें कि तमन्ना और धैर्य से पहले विक्की कौशल इस गाने पर थिरकते नजर आए थे। वीडियो में वह अकेले नहीं बल्कि प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा के साथ थे।
विज्ञापन

3 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram
पोस्ट पर विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा, 'अमृतपाल सिंह बिंद्रा आपने बहुत अच्छा डांस किया है। यह अब तक का सबसे अच्छा डांस है। अभिनेता वरुण धवन और अनिल कपूर ने भी पोस्ट का जवाब दिया था। वरुण ने दिल और आग का इमोजी शेयर करते हुए लिखा था, 'घर में मस्ती, 'अमृत पाजी बेस्ट...।' वहीं अनिल कपूर ने डांस को एपिक बताया था।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म जुग जुग जियो की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि जुग जुग जियो फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इससे पहले राज गुड न्यूज जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। उनकी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। यही वजह है कि उनकी इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें