फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: तमन्ना ने वेब सीरीज 'जी करदा' में इंटीमेट सीन्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों जरूरी था ये सब

Tue, 20 Jun 2023 12:24 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस वक्त अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज 'जी करदा' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में तमन्ना ने सुहेल नय्यर के संग इंटीमेट सीन दिए हैं। शो की कहानी शादी की जटिलता पर बेस्ड है। दोनों ने इस वेब सीरीज में कुछ ऐसे पोज दिए हैं, जिसमें वे एक-दूसरे में खोए हुए दिखे हैं। ये पहली बार है जब तमन्ना ने कैमरे के सामने इतने इंटीमेट सीन दिए हैं। उन्हें इन सीन्स के लिए काफी कुछ सुनने को मिल रहा हैं। लेकिन इसी क्रम में तमन्ना ने अब अपने ऐसे सीन पर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने कहा है कि ये सीन क्यों जरूरी थे।
विज्ञापन

2 of 4
तमन्ना भाटिया
तमन्ना ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने इस सीन के बारे में अपना विचार रखा है और कहा कि ये सीन इसलिए रखे गए ताकि लोगों को गुदगुदाया जा सके और उनका ध्यान खींचा जा सके। उन्होंने कहा, 'ये सीन इन लोगों की जर्नी को बताने के लिए काफी अहम हैं। जब आप किसी रिलेशनशिप ड्रामा को दिखाते हैं तो ये उसका इतना महत्वपूर्ण पहलू है, क्योंकि ये सच्चाई है।'
विज्ञापन

3 of 4
तमन्ना भाटिया
तमन्ना ने बातचीत में आगे कहा, 'भले ही लोग पसंद करें या न करें, ये ऐसा ही है। सुहेल ने इस सीन को मेरे लिए कम्फर्टेबल कर दिया। लावण्या और ऋषभ के किरदार में डूबने के लिए किसी तरह की रुकावट मेरे और सुहेल की तरफ से नहीं थी। मुझे लगता है कि हम दोनों समझ गए थे कि ये लोग एक-दूसरे को इस तरह से जानते हैं कि शायद उनके जीवन में कोई और उन्हें इतनी गहराई से नहीं जानता होगा। हमारे लिए सेट पर इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर थे लेकिन अरुणिमा ने इसे हम दोनों के लिए काफी आसान बना दिया।'
विज्ञापन

4 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media
वहीं सुहेल ने माना कि जब तमन्ना के साथ इंटीमेट सीन की शूटिंग हो रही थी तो वह काफी नर्वस थे।सुहेल ने भी एक्ट्रेस की तारीफ की और यही कहा कि उन सीन की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने उन्हें काफी कम्फर्टेबल कर दिया। बात करें 'जी करदा' की तो यह सीरीज आज, 16 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। अरुणिमा शर्मा के निर्देशन वाली यह सीरीज आठ एपिसोड लंबी रोमांटिक-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें तमन्ना भाटिया, सुहैल नय्यर, आशिम गुलाटी और अन्या सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें:  'स्कूप' के जरिए हरमन बावेजा की दमदार वापसी से खुश हैं हंसल मेहता, पोस्ट साझा कर लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें