नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने किसी भी धर्म को नहीं छोड़ा है मजाक उड़ाने के लिए। स्टीरियोटाइप में तो माहिर है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर नसीरुद्दीन शाह इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वह अक्सर किसी न किसी कारणवश चर्चा में रहते हैं। एक्टर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और सभी धर्मों को जोड़ते हुए अपने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
Naseeruddin Shah
- फोटो : social media
नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म इंडस्ट्री पर कसा तंज
दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान हिंदी फिल्मों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने किसी भी धर्म को नहीं छोड़ा है मजाक उड़ाने के लिए। स्टीरियोटाइप में तो माहिर है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री। उन्होंने आगे कहा कि बीते 100 साल से बॉलीवुड फिल्में बनाते आ रहा है। तभी से लेकर आज तक हिंदी फिल्मों ने हर धर्म और हर कौम का मजाक बनाया है, जो कि अब भी जारी है।
एक्टर ने आगे कहा कि इंसानी आदत है दूसरों की तकलीफ पर हंसना और उसका मजाक उड़ाना। लेकिन हम लोग न तो अपनी परेशानियों पर हंसते हैं और न ही मजाक बनाते हैं। इस बीच इवेंट में अभिनेता की पत्नी रत्ना पाठक भी मौजूद थीं। उन्होंने भी बॉडी शेमिंग को लेकर बात की। उन्होंने शरीर की बनावट का मजाक उड़ाने वाले लोगों पर निशाना साधा है।
आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड का ट्रेलर सामने आया था। सीरीज में एक्टर मशहूर मुगल शासक अकबर के रोल में नजर आएंगे। एक्टर की यह वेब सीरीज जल्द ही Zee5 पर रिलीज होगी।