फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म इंडस्ट्री पर दिया बयान, बोले- सभी धर्मों का उड़ाया जाता है मजाक

Sat, 25 Feb 2023 07:56 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने किसी भी धर्म को नहीं छोड़ा है मजाक उड़ाने के लिए। स्टीरियोटाइप में तो माहिर है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री।
विज्ञापन
Naseeruddin Shah - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर नसीरुद्दीन शाह इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वह अक्सर किसी न किसी कारणवश चर्चा में रहते हैं। एक्टर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और सभी धर्मों को जोड़ते हुए अपने विचार साझा किए हैं। 

विज्ञापन

Naseeruddin Shah - फोटो : social media
नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म इंडस्ट्री पर कसा तंज

दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान हिंदी फिल्मों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने किसी भी धर्म को नहीं छोड़ा है मजाक उड़ाने के लिए। स्टीरियोटाइप में तो माहिर है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री। उन्होंने आगे कहा कि बीते 100 साल से बॉलीवुड फिल्में बनाते आ रहा है। तभी से लेकर आज तक हिंदी फिल्मों ने हर धर्म और हर कौम का मजाक बनाया है, जो कि अब भी जारी है। 

Urvashi Rautela: PAK क्रिकेटर के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आईं उर्वशी, बर्थडे पोस्ट देख यूजर्स ने ली चुटकी

Naseeruddin Shah - फोटो : social media
रत्न पाठक ने भी बॉडी शेमिंग को लेकर की बात

एक्टर ने आगे कहा कि इंसानी आदत है दूसरों की तकलीफ पर हंसना और उसका मजाक उड़ाना। लेकिन हम लोग न तो अपनी परेशानियों पर हंसते हैं और न ही मजाक बनाते हैं। इस बीच इवेंट में अभिनेता की पत्नी रत्ना पाठक भी मौजूद थीं। उन्होंने भी बॉडी शेमिंग को लेकर बात की। उन्होंने शरीर की बनावट का मजाक उड़ाने वाले लोगों पर निशाना साधा है। 

Exclusive: पंकज त्रिपाठी की 10 साल पुरानी फिल्म के होर्डिंग से हड़कंप, पढ़िए नाम के खेल का दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन

Naseeruddin Shah - फोटो : social media
Zee5 पर नजर आएगी ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड

आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड का ट्रेलर सामने आया था। सीरीज में एक्टर मशहूर मुगल शासक अकबर के रोल में नजर आएंगे। एक्टर की यह वेब सीरीज जल्द ही Zee5 पर रिलीज होगी। 

Punjab: अजनाला पुलिस पर हमले में बोलीं कंगना रणौत-मैं अमृतपाल से खालिस्तान पर डिबेट को तैयार हूं बशर्ते...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें