फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिर को मिला अदाकारी का नया 'उस्ताद', धोनी की बायोपिक कर चुके सुशांत से लिए क्रिकेट टिप्स

Thu, 22 Aug 2019 11:45 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tahir raj bhasin - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रानी मुखर्जी की हिट फिल्म मर्दानी से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले ताहिर राज भसीन को इंडस्ट्री में एक नया गुरु मिल गया है। ताहिर अपने इस उस्ताद के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताकर खुश भी है। कभी दोनों साथ में गाना गाते दिखते हैं, कभी जैमिंग करते हुए तो कभी दोनों की ट्यूनिंग किताबों को लेकर भी खूब होती है लेकिन ताहिर को अपने इस नए नवेले उस्ताद से जिस बात को लेकर सबसे ज्यादा सीखने को मिला, वह खेल है क्रिकेट।
विज्ञापन


चर्चित क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक कर चुके सुशांत सिंह राजपूत ने इस रोल के लिए महीनों क्रिकेट सीखा था। उनकी ये ट्रेनिंग अब काम आ रही है कहने को उनके शागिर्द बने ताहिर राज भसीन के। ताहिर और सुशांत एक साथ नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में दिखने वाले हैं। सुशांत फिल्म में ताहिर के सीनियर बने हैं और फिल्म की शूटिंग में तो छोटे-बड़े का ये दिलचस्प मेल चलता ही रहा, निजी जिंदगी में भी दोनों की कुछ ऐसी ही ट्यूनिंग इन दिनों देखने को मिल रही है। वैसे तो ताहिर ने अपनी फिल्म 83 के लिए खुद भी क्रिकेट की काफी प्रैक्टिस की है क्योंकि इस फिल्म में वह क्रिकेट की किंवदंती बन चुके सुनील गास्कर का किरदान निभा रहे हैं, लेकिन फिल्म छिछोरे की बात ही अलग है।

पढ़ें: रिलीज हुआ छिछोरे का नया गाना 'फिकर नॉट', देखकर आपको भी याद आ जाएंगे कॉलेज के दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशांत से मिले क्रिकेट ज्ञान को लेकर ताहिर कहते हैं, ‘हां, मैंने सुशांत से बहुत कुछ सीखा है और मेरा मानना है कि सीखना कभी बंद नहीं होना चाहिए। उन्होंने मुझे क्रिकेट को लेकर जो टिप्स और ट्रिक्स सिखाई हैं, उनका मैं इसके लिए जीवन भर आभारी रहूंगा। मैं और सुशांत बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं और दोस्तों के बीच उस्तादी और शागिर्दी जैसा रिश्ता तो नहीं होता पर हां, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें