फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tabu: 'कैथी' से इस तरह अलग है 'भोला', तब्बू ने फिल्म में निभाए पुलिस के किरदार की चुनौतियों का किया खुलासा

Tue, 04 Apr 2023 09:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' तमिल सुपरहिट 'कैथी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। अब तब्बू ने खुलासा किया कि फिल्म में उनके किरदार को लेकर हुए लिंग परिवर्तन ने कैसे 'भोला' को 'कैथी' से अलग बना दिया।
विज्ञापन
तब्बू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'भोला' बीते गुरुवार, 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्शन थ्रिलर 'भोला' साल 2019 में आई तमिल सुपरहिट फिल्म 'कैथी' की आधिकारिक हिंदी रिमेक थी, जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया था। हालांकि, मूल फिल्म के रीमेक को बनाते समय 'भोला' में कुछ बदलाव किए गए थे, जिसमें से एक था तब्बू का किरदार। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कैसे उनके किरदार में हुए बदलाव ने 'भोला' को 'कैथी' से अलग बनाया।
विज्ञापन


AR Murugadoss: रजनीकांत की 'दरबार' के फ्लॉप होने पर एआर मुरुगदास ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ओवर कॉन्फिडेंट था

अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म की कहानी एक पूर्व अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है। 'कैथी' में अपराधी का किरदार कार्ति ने निभाया। नारायण ने पुलिस इंस्पेक्टर बिजॉय की भूमिका निभाई थी। इसके हिंदी रीमेक 'भोला' में अपराधी का रोल अजय देवगन ने निभाया है तो वहीं पुलिस के किरदार में अभिनेत्री तब्बू नजर आईं, जबकि मूल फिल्म में पुलिस का किरदार एक पुरुष ने निभाया था, लेकिन 'भोला' में इस चरित्र को महिला किरदार के साथ बदल दिया गया।

Malaika Arora: मलाइका ने गुरु रंधावा के सॉन्ग 'तेरा की ख्याल' में बिखेरे हुस्न के जलवे, डांस मूव्स से लगाई आग

भोला - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू में तब्बू ने खुलासा किया कि कैसे जेंडर के बदलाव ने 'भोला' को बदल दिया। अभिनेत्री ने कहा, 'यह सबसे बड़ा अंतर है, क्योंकि यह लिंग परिवर्तन है। यह एक महिला चरित्र है, जिसकी बारीकियां अलग हैं। भोला और मेरे चरित्र के बीच का समीकरण ठीक वैसा ही है, जैसा कि मूल में था, लेकिन बेशक कुछ चीजें अलग हैं, क्योंकि वह एक महिला पुलिस अधिकारी हैं, जिसकी अलग चुनौतियां हैं।'

Sonu Sood: सोनू की राह पर चले बेटे ईशान, पिता की गैरमौजूदगी में किया ऐसा काम कि हर तरफ हो रहा अभिनेता का नाम
विज्ञापन

भोला - फोटो : सोशल मीडिया
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए तब्बू ने कहा, 'मेरे हिस्से के बारे में सबसे चुनौतीपूर्ण चीजों में से एक यह थी कि पूरी फिल्म में मेरा हाथ एक स्लिंग में था, इसलिए इसने मेरी गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया। फिल्म में जिन दृश्यों के लिए मुझे दौड़ना पड़ा, एक ट्रक पर गिरना और चढ़ना मुश्किल था, क्योंकि एक हाथ से आप उतने फुर्तीले नहीं होते। मुझे मेरी टीम पर भरोसा था, क्योंकि मैं उनके साथ पहले भी काम कर चुकी हूं।'

Pushpa 2: पोस्टपोन हो गई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'! मेकर्स ने अचानक इस वजह से लिया फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें