फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: गुरुचरण सिंह के साथ मतभेत को भुला नहीं पा रहे असित मोदी? 'सोढ़ी' के 'तारक मेहता' छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी

Mon, 21 Apr 2025 12:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TMKOC-Asit Modi:लगभग दो दशकों तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा चलाने के बारे में बात करते हुए असित मोदी ने साझा किया कि यह उनके लिए आसान काम नहीं रहा है। उन्होंने गुरुचरण सिंह के साथ मतभेत पर भी बात की। 
 
विज्ञापन
असित मोदी और गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी कॉमेडी शो 'तारक मेहता' का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने पिछले कुछ सालों में शो छोड़ने वाले कई कलाकारों के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में असित ने शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह के संपर्क में रहने के बारे में भी बताया। निर्माता ने भी खुलासा किया कि उन्होंने जब तक उनमे ऊर्जा है, तब तक शो चलाने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन

 

कलाकारों के शो छोड़ने पर क्या बोले असित
करीब दो दशक तक शो चलाने के बारे में बात करते हुए असित ने बताया कि यह आसान काम नहीं था। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में असित ने कहा, 'कुछ लोग ऐसे ही शो छोड़कर चले गए। कोविड के बाद वे शो नहीं करना चाहते थे। कुछ और मुझे नहीं पता क्या हुआ। क्या गलतफहमी थी कि वे चले गए? 17 साल तक सबको साथ लेकर चलना और शो चलाना आसान नहीं रहा। मैंने इतनी आसानी से हार नहीं मानी। जब भी कोई जाता है, मेरा दिल दुखता है। लोग 15 साल, 12 साल तक हमारे साथ रहे हैं। कुछ लोग बीच में ही शो छोड़कर चले गए और फिर वापस आ गए। हमने उन्हें लिया, बीती बातों को भूलकर। मैं हमेशा सबसे पहले शो के बारे में सोचता हूं।'
Anupamaa: गौरव खन्ना ने अभिनेत्री रूपाली गांगुली के साथ अपने रिश्ते का किया खुलासा, बोले- वो मेरी दोस्त नहीं…

गुरुचरण सिंह के बारे में क्या बोले असित
 गुरुचरण पिछले साल से ही वित्तीय और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। असित ने कहा कि उन्होंने गुरुचरण से कहा है कि अगर कोई समस्या हो तो वे उनसे बात करें। उन्होंने कहा, 'मैं अभी भी कुछ लोगों के संपर्क में हूं। गुरुचरण के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह अच्छा नहीं है। मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है। मैंने उनसे कहा है कि अगर कोई समस्या है तो वे हमेशा मुझसे बात कर सकते हैं। मैं क्या करूंगा, मन में द्वेष पालूंगा?'
Kristen Stewart: फिल्म ‘ट्विलाइट’ फेम एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने गर्लफ्रेंड से की शादी, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन

कई सितारों ने छोड़ा शो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक टेलीविजन धारावाहिक है, जो 28 जुलाई 2008 से प्रसारित हो रहा है। अब तक कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया है, जिनमें दिशा वकानी (दया जेठालाल गढ़ा), भव्या गांधी और राज अनादकट (टपू), शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता), नेहा मेहता (अंजलि तारक मेहता) समेत कई अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें