पिछले साल ही रचा ली शादी
तापसी पन्नू की शादी की खबरें इस साल मार्च में खूब छाईं। मगर हाल ही में एक मीडिया बातचीत में तापसी ने खुलासा किया कि उनकी शादी इस साल मार्च में नहीं, बल्कि बीते साल यानी 2023 में दिसंबर में ही हो गई थी। तापसी पन्नू का कहना है कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली और वे दोनों जल्द ही अपनी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं।
निजी जिंदगी पर चर्चा नहीं पसंद
तापसी ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में उन्होंने पेपर साइन कर आधिकारिक तौर पर शादी की, फिर इस साल मार्च में उन्होंने रीति-रिवाज से शादी की। तापसी पन्नू ने आगे कहा कि लोग उनकी शादी से पूरी तरह अनजान थे। अगर वे खुद नहीं बतातीं तो इस सीक्रेट को भी कोई नहीं जान पाता। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद है।
Ekta Kapoor: मुंबई में स्पॉट हुईं टीवी क्वीन एकता कपूर, पैपराजी को देख छिपाया अपना चेहरा
बोलीं- शादी पर बात करना जरूरी नहीं लगा
तापसी पन्नू ने कहा, 'मैं निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक लकीर खींचकर रखती हूं। मैंने कभी कुछ नहीं छिपाया। मैं मैथियास को 2013 से जानती हूं। मैंने अपनी फिल्मों पर बात की, उनका एलान किया। मुझे अपनी शादी और अपने पति को लेकर एलान करने की जरूरत महसूस नहीं हुई'। तापसी और पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट मैथियास बो की शादी में करीबी और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।
Game Changer: क्या राम चरण-कियारा आडवाणी स्टारर 'गेम चेंजर' का बनेगा सीक्वल? अभिनेता श्रीकांत ने तोड़ी चुप्पी