पैपराजी को देख चेहरा छिपाती नजर आईं एकता
एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एकता कपूर मुंबई के बांद्रा इलाके में जा रही हैं और पैपराजी को देखते ही चेहरा छिपा लिया।
Ankita Lokhande Vicky Jain: अंकिता-विक्की ने मनाई तीसरी शादी की सालगिरह, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
साबरमती रिपोर्ट के जरिए छाईं एकता कपूर
एकता कपूर हाल ही में अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के कारण चर्चा में रही हैं। उनकी फिल्म को पीएम मोदी ने भी कास्ट के साथ देखा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ फिल्म देखी, जबकि उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई और उपमुख्यमंत्री अरुण साओ ने रायपुर में एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखी। उत्तर प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित किया गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों के साथ स्क्रीनिंग में भाग लिया।
Jackie Shroff: 'मुंह पे लाइट मत मार', शाहरुख खान की बेटी के लिए पैपराजी से भिड़े जैकी श्रॉफ, देखें वीडियो
फिल्म को लेकर एकता ने रखी ये राय
एकता कपूर ने कहा, "मुझे बिल्कुल डर नहीं था, क्योंकि मैंने कभी भी लाइफ में डर का काम नहीं किया है। मैं हिंदू हूं। लेकिन हिंदू का मतलब आप हैं।" मैं धर्मनिरपेक्ष हूं, मैं कभी किसी धर्म के बारे में टिप्पणी नहीं करूंगी क्योंकि मैं हिंदू हूं।” इस फिल्म के बाद विक्रांत मैसी भी काफी सुर्खियों में रहे।