15 साल पुराना वीडियो आया सामने
साल 2008 के इस वीडियो में तापसी रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी मां के लिए हिस्सा लिया था। तब उनकी उम्र महज 20 साल थी और वह दिल्ली में पढ़ाई कर रही थीं। इस छोटे से क्लिप में एक्ट्रेस को मंच पर देखा जा सकता है। साथ ही, उनकी आवाज भी सुनाई देती है, जिसमे वह कहती हैं, ''मेरा नाम तापसी पन्नू है और मैं बीस साल की हूं। मैं राजधानी दिल्ली से हूं। यह प्रतियोगिता मुझसे ज्यादा मेरी मां का सपना रहा है। वह इसे पूरा नहीं कर पाईं, इसलिए मैं आज उनके सपने को पूरा करने के लिए यहां हूं। भारत को अंतरराष्ट्रीय ताज, मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स जीते काफी समय हो गया है। मुझे लगता है, मैं इसे वापस ला सकती हूं।"
Stree 2: 'स्त्री 2' को लेकर राजकुमार राव ने कह दी बड़ी बात, बोले- दवाब में नहीं पूरी इमानदारी से बनाएंगे फिल्म