नरेंद्र राजदान की गंभीर हालत को लेकर परिवार का हर एक सदस्य परेशान है। अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इन दिनों परेशान नजर आ रही हैं। उन्हें एक अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए विदेश जाना था, लेकिन उन्होंने अपने नाना की नाजुक हालत को देखते हुए अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी है।
भट्ट परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, "नरेंद्र राजदान, जो सोनी राजदान के पिता और आलिया के नानाजी हैं, वह पिछले कुछ समय से ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं। उनके फेफड़ों में संक्रमण था, जो और भी बदतर हो गया था। सुबह परिवार एक डिस्ट्रेस कॉल आया कि डॉक्टर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना चाहते हैं। उन्हें आईसीयू में नहीं ले जाने का फैसला लिया गया था, लेकिन उन्हें कमरे के भीतर आराम से रखने का फैसला किया गया था। वह 95 साल के हैं और इस समय वह अपने अंतिम समय में हैं।
इस खबर के बाद आलिया हवाईअड्डे से वापस लौट गईं, क्योंकि वह पुरस्कार समारोह में नहीं जाना चाहती थीं, क्योंकि उनके नानाजी बहुत ही कमजोर समय से गुजर रहे हैं। आलिया ने कई मौकों पर कहा है कि वे एक छोटे लेकिन घनिष्ठ परिवार हैं और बड़ी बहन शाहीन, माता-पिता और दादा-दादी, नाना-नानी उनकी दुनिया हैं।