फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सपा नेता फहाद अहमद पर आया अभिनेत्री का दिल

Thu, 16 Feb 2023 05:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद संग उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को बताने की कोशिश की है कि कैसे उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 4
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। बता दें कि प्रोटेस्ट के दौरान ही दोनों ने पहली बार एक साथ सेल्फी फोटो भी ली थी। इसके बाद फहाद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में इनवाइट भी किया था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया था।
Kantara Plagiarism Row: पृथ्वीराज सुकुमारन को राहत! केरल हाईकोर्ट ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर पर लगाई रोक
विज्ञापन

3 of 4
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
वीडियो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, ''कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। यहां बहुत शोर है पर यह तुम्हारा है!''
विज्ञापन

4 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फहाद राजनीतिक दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह सपा के समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं, स्वरा भास्कर बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। स्वरा ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2011 में आई माधवन और कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु से मिली। इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई फिल्मों दमदार परफॉर्मेंस दीं।
Akshay-Emraan: 'सेल्फी' के प्रचार के लिए अक्षय कुमार-इमरान ने की मेट्रो की सवारी, यात्रियों के साथ लगाए ठुमके
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें