फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी को यादकर बेहद भावुक हुईं स्वरा भास्कर, यादों के पिटारे से शेयर कीं गुजरे जमाने की अनदेखी तस्वीरें

Wed, 14 Apr 2021 12:53 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अभिनेत्री ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई दे रही थीं। ‘जहां चार यार’ के सेट से केक काटते हुए भी उनका वीडियो सामने आया था। तभी से अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तरह-तरह की फोटोज और अपडेट देखे जा रहे हैं। अब उन्होंने अपनी नानी को याद करते हुए पुराने जमाने की तस्वीरें अपने फैंस संग साझा की हैं।

विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर की नानी - फोटो : Insatagram- @reallyswara

स्वरा भास्कर ने अपनी नानी रामा सिंह की पहली तस्वीर शेयर की है, जब वह काफी कम उम्र की नजर आ रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पर उन्होंने लिखा है ‘रामा सिंह 7 अगस्त 1941 - 13 अप्रैल 2017, मगर हमारे दिलों में हमेशा के लिए।’ इसके जरिए उन्होंने बताया है कि भले ही उनकी नानी आज प्रत्यक्ष रूप से उनके साथ न हो मगर वह हमेशा उन सभी के दिलों में जिंदा हैं।

विज्ञापन

3 of 5
नानी संग स्वरा व अन्य - फोटो : Insatagram- @reallyswara

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अगली फोटो शेयर की है, जिसमें वो भी नानी के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा उनके कुछ कजिन भाई-बहन भी नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर साफ पता चल रहा है कि स्वरा इनकी कंपनी काफी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने लिखा है ‘मुंबई में नानी के साथ मजे।'

4 of 5
स्वरा भास्कर की नानी - फोटो : Insatagram- @reallyswara

अपनी नानी की अगली फोटो साझा करते हुए स्वरा ने बताया है कि परिवार के साथ गोवा में नानी की वो आखिरी ट्रिप थी। इसके अलावा एक और पिक्चर शेयर की है, जो बड़ी यादगार लग रही है। इसमें उनकी नानी हेयर स्टाइलिस्ट से प्रोफेशनली हेयरकट ले रही हैं। स्वरा ने लिखा ‘उनका पहला और एकलौता हेयरकट दिसंबर 2016।’ नानी के फाइनल लुक की भी फोटो उन्होंने शेयर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर की नानी - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर के यादों के पिटारे से कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं, जब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रक्षा बंधन के दिन की फोटो साझा की। इसमें उनकी नानी दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वो उनकी नानी की आखिरी राखी थी। अगली फोटो को देखकर तो आपको साफ अंदाजा हो जाएगा कि स्वरा अपनी नानी के बेहद करीब थीं। इसमें वे अपनी नानी मां के साथ ही बैठी दिख रही हैं। उन्होंने लिखा है कि ‘मेरी पहली शॉपिंग पार्टनर, मेरी पहली गॉसिप गर्ल, और महिलावादी। नानी, हमेशा और हमेशा के लिए’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें