फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Metoo : यौन शोषण के खिलाफ CINTAA का बड़ा फैसला, स्वरा-रवीना को देगी बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 18 Oct 2018 01:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
स्वरा और रवीना - फोटो : amarujala
विज्ञापन

बॉलीवुड की तरफ से लगातार यौन शोषण के खिलाफ मामलों की संख्या को बढ़ते देखते हुए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने एक बड़ा फैसला लिया है। CINTAA ने इस तरह के मामलों को निपटाने के लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और रवीना टंडन को इस कमेटी का सदस्य बनाया जा सकता है। CINTAA के महासचिव सुशांत सिंह ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में इतनी बढ़ी संख्या में यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हम जल्द ही मामलों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इसके संदर्भ में एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Swara Bhaskar
सुशांत ने बताया है, एक्ट्रेस रेणुका शहाणे, अमोल गुप्ते और पत्रकार भारती दुबे इस कमेटी के सदस्य होंगे। उन्होंने कहा, स्वरा भास्कर भी इन सदस्यों में शामिल हो सकती हैं। हमारी इस मुद्दे पर उनसे बात चल रही है। हम सभी जानते हैं, स्वरा ऐसे मामलों पर लंबे समय से काम कर रही हैं।

हम एक ऐसी कमेटी बनाना चाहते हैं जो यौन हिंसा को लेकर काम करे। स्वरा के अलावा वकील वृंदा ग्रोवर भी इसमें शामिल हो सकते हैं। PoSH से जुड़े लोग मिलकर लोगों की काउंसलिंग करेंगे। हम लोगों को इस दिशा में जागरूक करने के लिए उनको वर्कशॉप भी देंगे।

सुशांत ने बताया है, हम एक ऐसी संस्था को तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बनने के बाद इस तरह के अपराध कम हों। जो लोग महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करेंगे उनको कड़ी सजा दी जाएगी। हम यह भी तय करेंगे कि, जिन लोगों का अपराध साबित हो जाए उनके साथ कोई काम न करे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें