भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी दिन की अंतरिम जमानत दे दी है।तो वहीं दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में दिल्ली की कोर्ट से राहत मिलने पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भड़क गई हैं। मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह और एक अन्य आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी। समन के बाद बृजभूषण सिंह की आज कोर्ट में पेशी हुई थी।