फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charu Asopa: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है चारू-राजीव की बेटी, अकेले देखभाल कर रहीं सुष्मिता की भाभी

Wed, 27 Jul 2022 11:05 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चारू ने अपनी बेटी जियाना को लेकर एक खुलासा किया है। दरअसल, चारू ने एक वीडियो के जरिए जानकारी दी है कि उनकी बेटी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है, जिसे सुन सबको बहुत हैरानी हो रही है।
विज्ञापन
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सुष्मिता सेन और उनका पूरा परिवार सुर्खियां बटोर रहा है। कभी अभिनेत्री और ललित मोदी के रिश्ते को लेकर तो कभी राजीव सेन और चारू असोपा के तलाक को लेकर। सुष्मिता के बनते रिश्ते के साथ ही उनके भाई का टूटता रिश्ता भी खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। चारू असोपा और राजीव सेन एक दूसरे पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों इन दिनो 'टॉक ऑफ द टाउन' बने हुए हैं। अब इन झगड़ों के बीच चारू ने अपनी बेटी जियाना को लेकर एक खुलासा किया है। दरअसल, चारू ने एक वीडियो के जरिए जानकारी दी है कि उनकी बेटी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है, जिसे सुन सबको बहुत हैरानी हो रही है।

विज्ञापन

इस बीमारी से पीड़ित है बेटी 
इस समय अपने जीवन के एक बुरे दौर से गुजर रहीं टीवी अभिनेत्री चारू असोपा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि उनकी नन्ही सी बेटी जियाना हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसे एचएफएमडी कहते हैं। यह बच्चों की एक वायरल बीमारी होती है। अपनी बेटी की बीमारी के बारे में बताते हुए चारू बहुत इमोशनल नजर आ रहीं थी। जियाना कुछ खा भी नहीं पा रही है और उसकी हालत इतनी खराब है कि उन्हें इस समय हर वक्त उसके साथ रहना पड़ रहा है। वह इस समय अकेले ही अपनी बेटी की देखभाल कर रही हैं।

कुछ खा-पी नहीं पा रही है जियाना
अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने बताया,'जियाना हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से पीड़ित है। मैं हर पल साये की तरह उसके साथ रह रही हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी इस समय बिल्कुल भी अकेला महसूस करे। उसके चेहरे, पैर, हाथों और गले के अंदर फफोले हो गए हैं। वह कुछ खा भी नहीं पा रही। मेरी बेटी इतनी परेशान हो चुकी है कि वह बस रोती रहती है। उसकी दवाइयां चल रही हैं।'
विज्ञापन

चुनौतियों से लड़ना चाहिए
वीडियो में बेटी की हालत के बारे में जानकारी देने के साथ ही चारू ने यह भी बताया कि 'वह रात के 2:30 बजे के बाद जियाना को हॉस्पिटल लेकर गई थीं। मैं अकेली हूं लेकिन मैंने हिम्मत जुटाई और अपनी बेटी की देखरेख करने की कोशिश भी की। लेकिन जियाना को हॉस्पिटल लेकर जाने के वक्त मैं बहुत डर गई थी और रोने लगीं। लेकिन मैं सभी से बस सह कहना चाहती हूं कि जब जिंदगी में चुनौतियां आएं, आपको इन्हें धैर्य और ठंडे दिमाग के साथ हैंडल करना आना चाहिए।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें