'बिग बॉस 17' जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी लगातार सुर्खियों में हैं। एक के बाद एक लगातार वे पार्टी और इवेंट में शिरकत कर रहे हैं। एक बार फिर उन्हें देर रात पार्टी में जाते देखा गया। इस दौरान उनके साथ स्टारकिड्स के चहेते ओरी भी नजर आए। मगर, ओरी और मुनव्वर के साथ-साथ एक और स्टारकिड भी दिखीं, जिन पर सबकी नजरें ठहर गईं। वह स्टारकिड कोई और नहीं, बल्कि सुष्मिता सेन की बेटी रेने हैं।