बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती टीवी की दुनिया में एमटीवी रोडीज से एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार हैं। सोमवार को एमटीवी रोडीज का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें रिया चक्रवर्ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रिया कहती दिख रही हैं कि आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी।