फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या-आदित्य रॉय के अफेयर की चर्चाओं पर मां भावना पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Tue, 11 Apr 2023 12:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भावना पांडे-अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी फिल्म और करियर के अलावा अनन्या पांडे इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम इन दिनों आदित्य रॉय कपूर से जोड़ा जा रहा है। हर तरफ इनके रोमांस की खबरे हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। हालांकि, अनन्या और आदित्य इन खबरों को खारिज ही करते आए हैं और इस पर कुछ भी बोलने से भी बचते हैं। मगर, इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस की मां भावना पांडे ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : insta
एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अनन्या की मां भावना पांडे ने अपनी बेटी के रिलेशनशिप स्टेटस की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'सच्चाई यह है कि अनन्या सिंगल है और प्रोफेशनल लाइफ में अक्सर इस तरह लिंक अप की खबरें आती रहती हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता। यह एक एक्टर की लाइफ का हिस्सा है। अच्छा और बुरा, आपको सबकुछ स्वीकार करना पड़ता है।'
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram
भावना पांडे ने आगे कहा, 'स्टार्स को इतना प्यार और तारीफ मिलती है। ऐसे में इसके साथ आने वाली कुछ नेगेटिविटी की बजाय मैं उस प्यार पर फोकस करने की सलाह देती हूं। आखिर पॉजिटिविटी हमेशा नेगेटिविटी को हरा देती है।'
Hilary Swank: एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक 48 की उम्र में बनी मां, जुड़वां बच्चों के साथ साझा किया पोस्ट

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
सिनेमा की दुनिया का सामना करने के लिए उन्होंने अपनी बेटी को कैसे तैयार किया? इस पर भावना पांडे का कहना है, 'मैंने हमेशा यही सलाह दी कि अपने प्रति बहुत ज्यादा सख्त न हों और अपना बेस्ट दो। मैंने उसे हमेशा एक अच्छा इंसान बनना और दूसरों को सम्मान देना सिखाया है। आप चाहें ऊंचाई पर हो या विफलता की कगार पर, हमेशा जमीन से जुड़कर रहो। हालांकि, मैं एक्टर नहीं हूं, इसलिए इस बारे में मेरी जानकारी ज्यादा नहीं है, लेकिन एक इंसान के तौर पर मैंने उसे बेहतर बनने की सलाह हमेशा दी है।'
Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' का बजट जानकर हैरान रह जाएंगे शाहरुख-सलमान, तैयार हो सकती हैं कई दमदार फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 24 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्सर उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या जल्द ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।
Sushmita Sen: 'आर्या 3' की शूटिंग को दौरान सुष्मिता को पड़ा था हार्ट अटैक, सेट पर भी किसी को नहीं लगी थी भनक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें