शेखर कपूर की महात्वाकांक्षी फिल्म 'पानी' का हीरो उन्हें आखिरकार मिल गया है।
शेखर कपूर की महत्वाकांक्षी फिल्म 'पानी' में सुशांत सिंह राजपूत लीड भूमिका निभा सकते हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है।
हालांकि पहले खबर थी कि 'पानी' के हीरो ऋतिक रोशन होंगे, लेकिन सुशांत को साइन कर लिए जाने के बाद अब स्थितियां बदल चुकी हैं। यशराज फिल्म्स बैनर तले बनने वाली फिल्म 'पानी' अगले साल मई में फ्लोर पर जाएगी, इसलिए इसकी कास्टिंग के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी जा रही है।
फिल्म की हीरोइन कौन होगी, इस पर भी प्रोडक्शन हाउस ने चुप्पी साध रखी है। हालिया रिलीज फिल्म शुद्ध देसी रोमांस की सफलता के बाद सुशांत पर जरूर यशराज बैनर का भरोसा बढ़ गया है।
अंदर की खबर यह भी है कि पानी में बॉलीवुड के एक्टरों के अलावा कुछ विदेशी एक्टर भी काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि शेखर कपूर के पास एक दशक से इस फिल्म की स्क्रिप्ट मौजूद थी, लेकिन बड़े बजट की थीम होने के कारण वे इसे बना नहीं पा रहे थे।
यशराज बैनर के हरी झंडी दिखाने के बाद अब उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपने मन की फिल्म निर्देशित कर सकते हैं।