छोटे और बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे हैं। अचानक हुई उनकी मौत पर उनके फैंस, परिवार और दोस्तों को विश्वास नहीं हो रहा है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कई लोगों को गहरा सदमा लगा है।
यही वजह है कि उनकी आत्महत्या के बाद से अब तक देशभर में चार किशोरों ने भी अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिहार की रहने वाली 15 साल की एक लड़की ने 17 जून को अंडमान और निकोबार में आत्महत्या कर ली। वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अंडमान और निकोबार के डीजीपी दिपेंद्र पाठक ने कहा, 'हां ये सच है कि एक 15 साल की लड़की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पढ़कर डिप्रेशन में चली गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मैं सभी युवाओं से कहना चाहूंगा कि वह इस तरह का खरतनाक कदम न उठाए, देश को आपकी जरूरत है'।
इससे पहले पटना की रहने वाली एक लड़की भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत खबर सुनकर डिप्रेशन में चली गई और उसने भी आत्महत्या कर ली थी। वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में 10वीं क्लास की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। इनके अलावा बिहार के नालंदा में 10 साल के एक बच्चे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर खुद को खत्म कर लिया। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। जिसके बाद से देश भर में शोक का माहौल है।
पढ़ें: जब सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर से हटा दिया था अपना सरनेम, जानिए क्या था पूरा मामला