भाई को याद कर भावुक हुईं श्वेता
श्वेता ने अपने दिवंगत भाई सुशांत की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'सुशांत को गए 6 साल हो चुके हैं, लेकिन समय बीतने से उनकी यादें कम नहीं हुई हैं। कुछ आत्माएं समय से भी बड़ी होती हैं।'
'मृत्यु नहीं, जीवन का जश्न'
श्वेता ने आगे लिखा कि अब वह सुशांत के निधन का दुख नहीं, बल्कि उनके जीने के अंदाज को याद रखना चाहती हैं। श्वेता ने सुशांत को एक ऐसा इंसान बताया, जो हमेशा नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहते थे। उन्हें सितारों, ब्रह्मांड और इंसानी दिमाग के रहस्यों को जानने में बहुत दिलचस्पी थी।
'दया और सम्मान'
श्वेता ने आगे लिखा कि सुशांत हर इंसान को बराबर सम्मान देते थे। उनका मानना था कि अगर आपके दिल में दूसरों के लिए दया नहीं है, तो आपकी कामयाबी का कोई मतलब नहीं है। उनका कहना था कि जब भी कोई इंसान गुस्से की जगह दया को चुनता है, तो सुशांत के विचार हमेशा जिंदा रहते हैं। जिंदगी इस बात से नहीं नापी जाती कि वो कितनी लंबी थी, बल्कि इससे नापी जाती है कि उसने कितने दिलों को छुआ।
'सुशांत में दिखती थी राम जी की छवि'
हाल ही में फिल्म 'रामायण' का टीजर आने के बाद, किसी फैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर बनाई, जिसमें वह भगवान राम के रूप में नजर आए। श्वेता ने इस तस्वीर को भी शेयर किया। भगवान राम के रूप में भाई सुशांत की तस्वीर को देखकर श्वेता ने लिखा कि इस तस्वीर ने उनके दिल को छू लिया है।
श्वेता ने लिखा कि भगवान राम मर्यादा, साहस और पवित्रता के प्रतीक हैं। सुशांत के अंदर भी वही मासूमियत और पवित्रता थी। श्वेता ने गर्व से कहा कि आज के दौर में सुशांत से बेहतर और इतनी खूबसूरती से भगवान राम का किरदार कोई और नहीं निभा सकता था।
यह भी पढ़ें: नए हेयर स्टाइल और लेदर जैकेट लुक में नजर आए भाईजान, वीडियो हुआ वायरल; फैंस ने पूछा, 'क्या वामशी की SVC63...'