करीना को लाल सिंह चड्ढा के लिए देना पड़ा स्क्रीन टेस्ट
करीना कपूर ने इवेंट में बताया कि उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा था। इवेंट में आमिर ने भी करीना को सबसे बेहतरीन अदाकारा बताया, इसके लिए करीना ने उनको शुक्रिया कहा।
इवेंट में दिया गया इन कलाकारों को ट्रिब्यूट
आमिर खान प्रोडक्शन के इस इवेंट में दिवंगत गायिका लता मंगेशकर, आशा भोसले और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैय्या, कोरियोग्राफर सरोज खान के अलावा जामू सुंगध, केपी सक्सेना, सीबी वाधवा, अमीन सयानी, नितिन चंद्रकांत देसाई जैसे कई कलाकारों को याद किया गया। इन सभी ने फिल्म ‘लगान’ में किसी न किसी तरह अपना योगदान दिया था।