फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बधेंगे सुशांत सिंह राजपूत, पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे संबे समय से लिव-इन में रह रहे हैं। काफी दिन से इस बात की चर्चा थी कि दोनो शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनो ही शादी के नाम पर कोई साफ जवाब नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन


हाल ही में चीन में 'पीके' के 100 करोड़ी बनने पर फिल्म की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार सुशांत अगले साल नंवबर में अंकिता से शादी करने वाले हैं।
 
सुशांत इस समय महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म में व्यस्त हैं। सुशांत इसमें धोनी का रोल अदा कर रहे हैं। जिसके चलते अभी उनके पास समय की की कमी है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद अगली फिल्म से पहले ब्रेक लेकर सुशांत शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'झलक दिखला जा' के सेट पर किया था प्यार का इजहार

सुशांत सिंह राजपूत ने कभी भी अंकिता लोखंडे से अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की। सुशांत ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन-4 सेट पर सरेआम अंकिता लोखंडे से अपने प्यार का इजहार किया था।

इससे पहले दोनों की मुलाकात टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद से ही दोनें एक-दुसरे के साथ रिश्ते में हैं। सुशांत और अंकिता को एक-दूसरे पर काफी भरोसा करने वाले सेलेब्रिटी में माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें