बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की पड़ताल जारी है। जांच एजेंसी केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। इसस पहले शुक्रवार और शनिवार को भी रिया से पूछताछ हुई थी। अभिनेत्री के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और स्टाफ मेंबर्स के भी बयान लिए गए। बताया जा रहा है कि अब तक पूछे गए सवालों में सीबीआई ने पिछले सवालों को ही दोहराया है, इससे अगर किसी के जवाब में फर्क हुआ तो आसानी से पकड़ में आ सकेगा।
मामले में ताजा जानकारी है कि सीबीआई अब सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ करेगी। फिलहाल सिर्फ मीतू को बुलाया गया है। बाकी किसी को समन नहीं भेजा गया है। इसके बाद सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ होगी। जांच टीम अगर इनके बयानों से संतुष्ट नहीं होती है तब सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, दीपेश को आमने सामने बैठाकर सवाल पूछा जाएगा।