फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSR: 'न जहर दिया गया और गला भी नहीं घोंटा गया', सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 22 Mar 2025 10:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेता के मौते के मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। पीटीआई के हवाले से सामने आई इस रिपोर्ट में सीबीआई ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर लगे सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में दोषी नहीं पाया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड ही बताया गया है।

विज्ञापन


Toxic: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, फैंस को लगेगा झटका

सीबीआई ने विशेष अदालत के समक्ष पेश की रिपोर्ट
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है, जो अब यह तय करेगी कि रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या एजेंसी को आगे की जांच का आदेश दिया जाए।
Film Thug Life: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का पहला सिंगल जल्द होगा रिलीज, मणिरत्नम-एआर रहमान संग नजर आए अभिनेता 

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
साढ़े चार साल तक चली जांच
14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा में अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को पहले आत्महत्या माना गया, लेकिन बाद में कई सवाल उठे। इसके चलते 6 अगस्त 2020 में सीबीआई ने इसकी जांच शुरू की। अपनी जांच में सीबीआई ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और एक्टर से जुड़े कई करीबी लोगों के बयान दर्ज किए।
एक्टर के मेडिकल रिकॉर्ड भी खंगाले गए। एम्स के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट में कहा कि सुशांत की मौत में 'जहर या गला घोंटने' जैसे दावों के कोई सबूत नहीं मिले। अब 4 साल 6 महीने 15 दिन बाद CBI ने फाइनल क्लोजर रिपोर्ट फाइल की।

इन दो मामलों पर CBI ने की जांच
  • सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी और पैसों में हेरफेर करने के भी आरोप लगाए थे।
  • रिया चक्रवर्ती ने भी शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें उन्होंने सुशांत के परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अब कोर्ट करेगी फैसला
सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट अब कोर्ट के सामने है। यह कोर्ट पर निर्भर करता है कि वह इस नतीजे से सहमत होती है या फिर जांच को आगे बढ़ाने का निर्देश देती है। सुशांत के फैंस लंबे समय से इस केस में सच जानने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें