फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों हाथ से लिखने में थे माहिर; इस खान एक्टर की वजह से बढ़ी सिनेमा में दिलचस्पी, पढ़िए सुशांत से जुड़े किस्से

Wed, 21 Jan 2026 07:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज 21 जनवरी को बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने छोटे पर्दे से करियर शुरू किया था और देखते ही देखते बड़े परदे के बड़े सितारे बन गए। साल 2020 में वे दुनिया को अलविदा कह गए। पढ़िए उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अगर आज हमारे बीच होते तो अपना 40वां जन्मदिन मना रहे होते। मगर, अफसोस कि एक्टर इस दुनिया में नहीं हैं। उनका अभिनय और फिल्में आज भी दर्शकों के जेहन में हैं। 'काई पो छे', 'एमएस धोनी', 'छिछोरे' और 'केदारनाथ' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अदाकारी की शुरुआत टेलीविजन से की थी। पढ़िए उनसे जुड़े कुछ खास किस्से...

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत व उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पास कीं,  DTU में सातवीं रैंकिंग
21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए यह भी काफी दिलचस्प है। साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया था। उसी वर्ष उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हुआ। सुशांत पढ़ने में बेहद होशियार थे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की। उन्होंने इसकी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की थी। इतना ही नहीं, सुशांत ने 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास की थीं।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ एक्टिंग की राह पकड़ी
सुशांत सिंह राजपूत को दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई करते हुए लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। इसी के चलते बाद में उन्होंने डिग्री पूरी होने से पहले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया। श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। सुशांत एक बेहतरीन डांसर भी थे। ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला। 

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
'पवित्र रिश्ता' से मिली घर-घर में पहचान
साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वे लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी। इसमें उन्होंने मानव का रोल अदा किया और वे घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई। 

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
एमएस धोनी की बायोपिक से छा गए
डेब्यू फिल्म के बाद सुशांत सिंह राजपूत 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और 'पीके' जैसी फिल्मों में नजर आए। साल 2016 में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर सुशांत बॉलीवुड पर छा गए। इसके बाद वे 'राब्ता', 'केदारनाथ', 'सोनचिरैया', 'छिछोरे' और 'ड्राइव' में नजर आए। 

दोनों हाथों से लिखने में माहिर थे सुशांत
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में अव्वल थे। उनकी एक खूबी यह भी थी कि वे दोनों हाथों से लिख सकते थे और उनकी लिखावट दोनों तरफ से सुंदर होती थी। वह उभयहस्त (ambidextrous) थे। एक ही समय में दोनों हाथों से लिख सकते थे, जिसमें मिरर-राइटिंग (दर्पण लेखन) भी शामिल था। यह एक अनोखा हुनर है। उनकी बहन श्वेता ने एक्टर का एक वीडियो भी शेयर किया था।
 

खगोल विज्ञान में थी दिलचल्पी, चांद पर खरीदी थी जमीन
सुशांत को अंतरिक्ष के प्रति प्रेम और खगोल विज्ञान में दिलचस्पी थी। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में भी इसकी झलक देखने को मिलती थी। उन्होंने चांद पर जमीन का एक टुकड़ा था। वह अपनी जमीन को अपने टेलीस्कोप से देखा करते थे। सुशांत ने साल 2018 में चांद पर 'सी ऑफ मस्कोवी' नामक जगह पर जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने लगभग 55 लाख रुपये खर्च किए थे। उसे देखने के लिए उन्होंने एक दूरबीन भी खरीदी थी। चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले भारतीय अभिनेताओं में से एक थे, हालांकि अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत बाहरी अंतरिक्ष पर किसी का मालिकाना हक नहीं हो सकता है।
 
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
इस खान एक्टर के दीवाने थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत के मुताबिक, उन्हें इंजीनियरिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें कोई और ऑप्शन नहीं दिया, जिससे वे नाखुश थे। वह इसके बजाय एस्ट्रोनॉट और बाद में एयर फोर्स पायलट बनना चाहते थे, लेकिन शाहरुख खान के फैन होने के नाते उन्हें बॉलीवुड में भी दिलचस्पी थी। बता दें कि 14 जून साल 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। पुलिस के मुताबिक उनका निधन दम घुटने से हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें