फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो मिट्टी के बेटे'; देशभक्ति की भावना से भरा 'बॉर्डर 2' का ट्रिब्यूट ट्रेलर रिलीज; देखकर नम हो जाएंगी आंखें

Tue, 20 Jan 2026 10:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Tribute Trailer: फिल्म 'बॉर्डर 2' का ट्रिब्यूट ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हुआ है। यह देशभक्ति की भावना से भरा बेहद भावुक है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।
विज्ञापन
'बॉर्डर 2' ट्रिब्यूट ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बॉर्डर 2' जल्द रिलीज को तैयार है। फिलहाल इसका जोर-शोर से प्रमोशन चल रहा है। इस बीच मेकर्स ने आज मंगलवार को फिल्म का एक और ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे ट्रिब्यूट ट्रेलर कहा गया है। यह काफी भावुक कर देने वाला है।

विज्ञापन


दिल छू लेने वाला है ट्रिब्यूट ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत में आवाज आती है, 'शादी में तो बुलाया नहीं तूने तो दुश्मन बुरा मान गया।' इस पर दिलजीत कहते हैं, 'ये जो पंजाबी शादियां हैं न, ये लड़ाई के बिना होती नहीं हैं'। इसके बाद गाना शुरू होता है, 'वो मिट्टी के बेटे'। इस गाने के बोल और ट्रेलर में इसे जिस तरह फिल्माया गया है, वह दिल छू लेता है।


कब रिलीज होगी फिल्म?
टी-सीरीज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर भी ट्रेलर साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'मिट्टी से जन्मे, मिट्टी के लिए अपना फर्ज निभाते गए। मिट्टी के बहादुर। फिल्म 'बॉर्डर 2', साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसमें सनी देओल, वरुन धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 

यूजर बोले- 'हर लाइन दिल को छूती है'
ट्रेलर पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। 'वो मिट्टी के बेटे' गाना खूब पसंद किया जा रहा है। नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'सिनेमाघरों में जब यह गाना चलेगा तो सबकी आंखें नम हो जाएंगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह गाना लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा'। 

विज्ञापन

ट्रोलिंग पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले वरुण धवन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसे लेकर हाल ही में वरुण धवन ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'यह सब चीजें चलती रहती हैं। यह मेरे लिए मायने नहीं रखती। मैं इसके लिए काम नहीं करता। मैं जिसके लिए काम करता हूं, वह शुक्रवार को पता चलता है। लोग जब थिएटर में जाते हैं तो सब भूल जाते हैं, वे सिर्फ एंटरटेनमेंट चाहते हैं। मैं उस स्कूल से आता हूं, जहां आपका काम मायने रखता है'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें