फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस साउथ सुपर स्टार की निगाहें बॉलीवुड पर

Sat, 05 Oct 2013 08:36 AM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ की फिल्मों में जबर्दस्त लोकप्रियता पाने के बाद अब सूर्या बॉलीवुड में भी धमाका करने की सोच रहे हैं। उनकी इच्छा है कि वे बॉलीवुड के किसी बड़े बैनर की फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कैरियर की शुरूआत करें।
विज्ञापन



फिलहाल तो वे अपनी एक हिंदी में डब हुई साउथ की सुपर हिट फिल्म के जरिए धूम मचा ही चुके हैं। साउथ में उनकी फिल्म 'मैं हूं सूर्या सिंघम 2' को खूब पसंद किया गया है।

यह साउथ की दूसरी फिल्मों की तरह ही एक्शन और रोमांस के मसालों से भरपूर है। इस फिल्म में सूर्या के साथ हंसिका मोटवानी हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सूर्या अब धनुष और रामचरण तेजा की तरह किसी मेन लीड वाली हिंदी फिल्म की फिराक में हैं। वैसे वे 'रक्तचरित्र' में काम कर चुके हैं पर उनका रोल काफी छोटा था।
विज्ञापन


उन्होंने फिल्म के लिए मुंबई आकर बड़े निर्माता निर्देशकों से बात भी की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें