फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva Teaser: दिल थामकर बैठिए, आज इतने बजे आएगा सूर्या की फिल्म 'कांगुवा' का टीजर, पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह

Tue, 19 Mar 2024 10:51 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्या अभिनीत फिल्म 'कांगुवा' का नया पोस्टर जारी हो गया है। कुछ ही देर में इसका टीजर भी जारी होने वाला है। 
विज्ञापन
कांगुवा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरूथाई शिवा के निर्देशन में बन रही सूर्या अभिनीत फिल्म 'कांगुवा' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। साउथ सुपरस्टार की आगामी मूवी को लेकर सामने आ रहा हर एक अपडेट हेडलाइंस का हिस्सा बन रहा है। अब निर्माताओं ने फैंस को फिल्म की पहली झलक देने की ठान ली है। बेहतरीन नए पोस्टर के साथ निर्माताओं ने इसके टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। पोस्ट से साफ हो रहा है कि टीजर कुछ ही देर में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सामने आने वाला है। 

04:30 बजे आएगा 'कांगुवा' का टीजर

यूवी क्रिएशन के जरिए साझा किए गए नए पोस्ट ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। दिल थामकर बैठिए क्योंकि आज शाम 04:30 बजे 'कांगुवा' का टीजर रिलीज होने वाला है। टीजर के साथ निर्माता इसकी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा सकते हैं। यूवी क्रिएशन ने फिल्म से एक नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक विशेष कांगुवा सिजल टीजर जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। आज शाम 4:30 बजे रिलीज हो रही है।'

विज्ञापन


Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, बोले- अब बॉलीवुड में विलेन का रोल भी हीरो प्ले करते हैं, विलेन...

शानदार है स्टारकास्ट 

जानकारी के अनुसार, 'कांगुवा' को आई-मैक्स और थ्रीडी में 38 भाषाओं में रिलीज किया जा सकता है। फिल्म में सूर्या के अलावा दिशा पाटनी और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। बॉबी, खलनायक उधिरन की भूमिका में नजर आएंगे। 'एनिमल' के बाद दर्शक एक बार फिर बॉबी के खलनायक अंदाज को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। कुछ समय पहले मेकर्स ने बॉबी के लुक को रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब सबकी नजर फिल्म के टीजर पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


Elvish Yadav: 'स्वैग और भौकाल दिखाने के लिए एल्विश ने किया सांपों का जहर सप्लाई', पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

'कांगुवा' का निर्माण

'कांगुवा' एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में मानवीय भावनाएं, शक्तिशाली प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। इस पैन-इंडिया फिल्म का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है , जिसे लेकर फिल्म की पूरी टीम उत्साहित है। फिल्म का निर्देशन सिरूथाई शिवा ने किया है, जो अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के निर्माता हैं। 

Priyanka Chopra: फरहान अख्तर से मिलीं प्रियंका चोपड़ा, ट्रैक पर लौटी 'जी ले जरा'?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें