फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्रिकेटर के साथ अफेयर में हैं श्रुति हसन?

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर सूत्रों की माने तो सुरेश रैना और श्रुति हासन, सिर्फ दोस्त नही बल्कि इस से कहीं आगे हैं। चर्चा है कि दोनों को एक साथ भी देखा गया है। लेकिन जब दोनों के बीच के ये ख़बरें बाहर निकली तो दोनों ने इस तरह की किसी भी बात के होने से इंकार कर दिया। लेकिन अगर दोनों के करीबी एक सूत्र की माने तो दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं।
विज्ञापन


सूत्र का कहना है, "ये दोनों अपने इस रिश्ते को छुपा कर ही रखना चाहते हैं, क्योंकि अभी इसके बारे में खुलासा करना बेहद जल्दबाजी होगी। बिलकुल अनुष्का और विराट के जैसे ही, ये दोनों भी अपने रिश्ते के बारे में सबके सामने बात नहीं करना चाहते। वे इसका खुलासा दुनिया के सामने नहीं करना चाहते।"

सुरेश श्रु‌ति नहीं चाहते

​वहीं दूसरे सूत्र का कहना है, "सुरेश और श्रुति नहीं चाहते कि उनके बीच का रिश्ता लाइम लाइट में आए और वह खबरों में अपने काम के चलते नहीं बल्कि अफेयर के चलते रहे।"

सूत्र ने आगे कहा, "सुरेश खबरों में अपनी परफॉर्मेंस के चलते रहना चाहते हैं, ना कि व्यक्तिगत जीवन के लिए। यही बात श्रुति पर भी लागू होती है, वह अपनी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।"​इस बारे में श्रुति से बात नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

अनुष्का-विराट चर्चाओं में

श्रुति हसन और सुरेश रैना से पहले एक क्रिकेटर और हीरोइन का रोमांस इन दिनों चरम पर है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का यह अफेयर इस हद तक आगे बढ़ चुका है कि इन दिनों अनुष्का शर्मा लंदन में उसी होटल में रह रही हैं जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ठहरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें