फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया की मां से मिलने गयीं सूरज की मां, जानिए क्या हुआ?

Wed, 12 Jun 2013 11:47 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान की खुदखुशी के मामले में रोज नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इस मसले पर अभी तक चुप रहने वाली सूरज की मां जरीना वहाब अब खुलकर सामने आ गयी हैं। उन्होंने जिया खान की मां से मुलाकात की है।
विज्ञापन


सूरज की मां जरीना वहाब इस मसले का हल निकालने के लिए जिया खान की मां राबिया खान से मिली हैं। सूत्रों की मानें तो वह इस मामले में सूरज का पक्ष रखने के लिए राबिया खान के पास गयी थीं।

जिया खान खुदकुशी मामले में सूरज पंचोली को 13 जून तक के लिए हिरासत में लिया गया है। सूरज की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां जरीना वहाब ने कहा कि उनका बेटा बिल्कुल बेकसूर है। उसने जिया को खुदकुशी के लिए नहीं उकसाया।
विज्ञापन


इस मसले पर बात करने के लिए वह राबिया खान से मिलीं। जरीना ने राबिया के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूरज जिया से बेहद प्यार करता था। वो ऐसा कुछ नहीं कर सकता था जिसकी वजह से जिया आत्महत्या जैसा कदम उठाए।

इसके पहले जिया की मां राबिया ने जिया की मौत के लिए सूरज को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि सूरज ने जिया को मानसिक और शारीरिक रूप से इतना परेशान किया कि जिया ने मौत को गले लगाना ज्यादा मुनासिब समझा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने जिया के घर से सुसाइड नोट के आधार पर सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें