फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supriya Pilgaonkar: 'तू तू मैं मैं' के कमबैक को लेकर उत्साहित सुप्रिया पिलगांवकर, लेकिन सता रहा इस बात का डर!

Mon, 29 May 2023 12:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सचिन पिलगांवकर ने 'तू तू मैं मैं' की वापसी की पुष्टि की। सचिन ने यह भी खुलासा किया कि सुप्रिया इस नए शो में सास का रोल अदा करेंगी।
विज्ञापन
सुप्रिया पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ पुराने टीवी शो आज तक फैंस की यादों में ताजा हैं। इन्हीं में एक शो है 'तू तू मैं मैं'। 90 के दशक के इस लोकप्रिय शो में दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू सास के किरदार में नजर आई थीं। वहीं, सुप्रिया पिलगांवकर ने बहू का रोल अदा किया था। इस शो को पसंद करने वाले फैंस के लिए अच्छी खबर है कि अब यह फिर वापसी करने वाला है। इस बार शो में सास का किरदार सुप्रिया पिलगांवकर करने वाली हैं। इस शो की वापसी और अपने रोल पर हाल ही में एक्ट्रेस बात करती नजर आईं।

विज्ञापन


शो को लेकर उत्साहित सुप्रिया
हाल ही में सचिन पिलगांवकर ने 'तू तू मैं मैं' की वापसी की पुष्टि की। सचिन ने यह भी खुलासा किया कि सुप्रिया इस नए शो में सास का रोल अदा करेंगी, जो पुराने शो में रीमा लागू ने किया था। इस बारे में सुप्रिया का कहना है कि इस शो के कमबैक को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। इसने उन्हें पुरानी यादों में वापस लौटा दिया है। 
Zaira Wasim: नकाब पहनकर खाना खाती लड़की के सपोर्ट में आईं दंगल गर्ल, कहा- यह हम आपके लिए नहीं करते
विज्ञापन


बहू के रोल पर की यह बात
सुप्रिया का कहना है, 'यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि शो में बहू का रोल कौन करता है और शो में मेरे साथ उनकी केमिस्ट्री कैसी रहती है, क्योंकि पुराने शो में रीमा जी और मेरी केमिस्ट्री वाकई गजब रही।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'इस शो के लिए कई सितारे हैं, उनमें से चयन करना वाकई मुश्किल होगा। मुझे उम्मीद है कि मेकर्स किसी ऐसे स्टार को कास्ट करेंगे, जो सहज हो,  क्योंकि हमारा शो टॉम एंड जेरी की तरह है। इसलिए, किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहना मजेदार होगा जिसके पास वह वाइब हो।'
विज्ञापन

Kamal Haasan: 'पहले ही कर दी थी ओटीटी बूम की भविष्यवाणी', भारतीय सिनेमा को लेकर कमल हासन की दो टूक

रीमा लागू को किया याद
सुप्रिया पिलगांवकर का कहना है कि रीमा लागू का किरदार अदा करना उनके लिए आसान नहीं है, क्योंकि इसे लेकर उनकी तुलना होगी। सुप्रिया ने कहा, 'मुझे रीमा जी की याद आएगी। मैंने बेशक बीच-बीच में सास की भूमिका अदा की है। मगर, उनका यह रोल अदा करना वाकई मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होगा। दूसरा, इस शो में मेरे किरदार की तुलना लोग रीमा जी के रोल से जरूर करेंगे'।
Sanoj Mishra: 'मुझे जेल में डालकर मारा जा सकता है', द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक ने PM से लगाई गुहार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें