फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zaira Wasim: नकाब पहनकर खाना खाती लड़की के सपोर्ट में आईं दंगल गर्ल, कहा- यह हम आपके लिए नहीं करते

Mon, 29 May 2023 11:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दरअसल इस वक्त जायरा वसीम उस पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने खाना खाने के दौरान नकाब पहनने को लेकर अपनी चॉइस पर कुछ तीखी बातें कही हैं।
विज्ञापन
जायरा वसीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जायरा वसीम दंगल गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। वह भले ही फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हों लेकिन कई मुद्दों पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं। वह कई बार हिजाब को लेकर अपनी बात रख चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एकबार फिर से हिजाब को लेकर अपनी बात रखी है। दरअसल इस वक्त जायरा वसीम उस पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने खाना खाने के दौरान नकाब पहनने को लेकर अपनी चॉइस पर कुछ तीखी बातें कही हैं। इस पोस्ट में जायरा ने नकाब पहनकर खाना खाने को अपनी च्वाइस बताया है। 
विज्ञापन


क्या बोलीं जायरा वसीम
दरअसल सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की एक हाथ से नकाब पकड़े है और दूसरे हाथ से खाना खा रही है। इस फोटो पर एक शख्स ने कैप्शन लिखा- क्या यह एक ह्यूमन बींग की च्वाइस है? जायरा वसीम ने इस सवाल का बड़ा ही तीखा जवाब देते हुए लिखा, 'मैंने हाल ही में एक शादी अटेंड की। मैंने भी बिल्कुल इसी तरह से खाना खाया। यह साफ तौर पर मेरी अपनी चॉइस थी। जबकि मेरे चारों ओर सभी लोग मुझे घूर रहे थे कि मैं अपना नकाब हटाऊंगी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। यह हम आपके लिए नहीं करते, इससे डील करना सीखिए।'



इसे भी पढ़ें- Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने की बेंगलुरु में फिल्म सिटी बनाने की अपील, कहा- चुनौती है दर्शकों तक पहुंचना
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने किया समर्थन
जायरा के कई फॉलोवर्स ने इस बात पर उनका समर्थन किया है। जायरा के फॉलोअर्स ने उनके इस पोस्ट पर कॉमेंट किया है। एक ने कहा है- डील विद इट, बिल्कुल सही, आपका जवाब बहुत पसंद आया। एक अन्य यूजर ने कहा- आप बेस्ट हो, अल्लाह आप जैसी दूसरी बहनों को भी हिदायत दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें