फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर, केरल HC ने किया था इनकार

Tue, 09 May 2023 11:27 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'द केरल स्टोरी' इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। देश फिल्म की बदौलत एक बार फिर दो पक्षों में बंट गया है। जहां कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ इसका पुरजोर विरोध। इस बीच अब 'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुका है। दरअसल, केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर अंतरिम आदेश जारी किया था, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए इस मामले को 15 मई की लिस्टिंग में जगह दी है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने वाले केरल उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के खिलाफ एक अपील पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। शीर्ष अदालत ने मामले को 15 मई को सुनवाई का आदेश दिया है। पिछले हफ्ते, केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
कोर्ट में क्या हुआ
सीनियर अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की बेंच के सामने मामले की तत्काल सुनवाई करने की अपील की। जब न्यायाधीशों की बेंच ने पूछा कि क्या उच्च न्यायालय ने इस मामले में कोई आदेश पारित किया है, तो सिब्बल ने कहा कि उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसके तुरंत बाद आदेश दिया गया कि इसकी सुवाई 15 मई को की जाएगी।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म
दो पक्षों में देश बांटने वाली इस फिल्म के पक्ष में बहुत लोग आ गए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म उस राह बढ़ रही, जिस पर पिछले साल 'द कश्मीर फाइल्स' चली थी। खबर है कि मध्यप्रदेश सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 'द केरल स्टोरी' को अपने राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'द केरल स्टोरी' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा।

इस दिन हुई थी रिलीज
अदा शर्मा अभिनीत 'द केरला स्टोरी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआत में इस फिल्म में केरल से कथित तौर पर लापता हुई लगभग 32,000 महिलाओं की खोज को दिखाया जाने वाला था, लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से उठे विवादों के बाद इसकी कहानी को चार लड़कियों की तरफ मोड़ दिया गया। 'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। 
विज्ञापन

The Kerala Story: CM ने बिना फिल्म देखे लगाई रोक, पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी बैन होने पर बोले सुदीप्तो सेन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें