फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lal Salaam: 'लाल सलाम' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिखा थलाइवर का रुतबा, विंटेज कार से फिल्मी अंदाज में ली एंट्री

Sat, 27 Jan 2024 10:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लाल सलाम के ऑडियो इवेंट में रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सलाम' की रिलीज को कुछ दिन ही शेष बचे हैं। ये फिल्म अगले महीने दस्तक देगी। शुकवार को इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च हुआ। इस दौरान रजनीकांत डैशिंग लुक में विंटेज कार से इवेंट में पहुंचे। अभिनेता के आगमन पर फैंस का उत्साह भी देखने वाला है। सभी ने 'थलाइवर' का जोरदार स्वागित किया। बेटी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता विस्तारित कैमियो भूमिका में दिखेंगे।

विज्ञापन

Prashanth Varma: हनुमान के निर्देशक का आदिपुरुष पर कटाक्ष! प्रशांत वर्मा बोले- कुछ सीक्वेंस ने बेहद निराश किया

Trending Videos

विंटेज कार में ली एंट्री
'लाल सलाम' का ऑडियो लॉन्च चेन्नई के श्री साईराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ। इस दौरान नेल्सन दिलीप कुमार, केएस रविकुमार और कई अन्य लोग मौजूद रहे। मगर, रजनीकांत की एंट्री ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एकदम फिल्मी स्टाइल में इवेंट में प्रवेश किया। अभिनेता ने विंटेज कार से भव्य एंट्री ली, जैसा की वे अक्सर फिल्मों में करते हैं। 

इस तारीख को होगी रिलीज
रजनीकांत के इवेंट में पहुंचते ही प्रशंसक भी थलाइवर कहकर चिल्लाने लगे। किसी ने तालियों तो किसी ने सीटियों से अभिनेता का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रजनीकांत के सौम्य अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचते ही उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में हाथ जोड़कर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। फिल्म 'लाल सलाम' नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Sunny Deol: सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीरें साझा कर लुटाया प्यार
विज्ञापन

पत्नी और बेटी भी रहीं उपस्थित
रजनीकांत के साथ इवेंट में उनकी पत्नी लता रजनीकांत, बेटी सौंदर्या और पोते भी मौजूद रहे। बात करें फिल्म 'लाल सलाम' की तो ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसकी स्क्रिप्ट विष्णु रंगासामी और ऐश्वर्या ने लिखी है। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में सेंथिल, जीविता, केएस रविकुमार, थम्बी रमैया और निरोशा भी नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। 
Monkey Man Trailer: शोभिता धुलिपाला की पहली हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' का ट्रेलर का जारी, अभिनेत्री ने जताई खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें