फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superman Day 4 Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'सुपरमैन'? हॉलीवुड फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

Mon, 14 Jul 2025 10:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Superman Day 4 Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' 04 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तीन दिन इसने शानदार कलेक्शन किया है। जानते हैं आज पहले सोमवार को इसकी कमाई कैसी रही?
विज्ञापन
सुपरमैन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' भारतीय दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। शुक्रवार 04 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने साथ ही थिएटर्स में सजी बॉलीवुड फिल्मों को मात देते हुए शानदार कलेक्शन किया है। आज सोमवार को चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या हाल है? जानिए

विज्ञापन

सुपरमैन - फोटो : इंस्टाग्राम
चौथे दिन कारोबार में भारी गिरावट
'सुपरमैन' ने पहले दिन शुक्रवार को 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में और इजाफा दर्ज हुआ और कारोबार 9.5 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी में इस फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मगर, आज चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

सुपरमैन - फोटो : इंस्टाग्राम
सोमवार को हुई सिर्फ इतनी कमाई
तीन दिन शानदार कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म 'सुपरमैन' के चौथे दिन के कारोबार में कमी आ गई है। आज सोमवार को इस फिल्म ने 1.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.82 करोड़ रुपये हो गया है। सोमवार को फिल्म की कमाई में यह गिरावट वीकडे शुरू होने के चलते आई है। 

फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : X
'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' से बेहतर है स्थिति
फिल्म 'सुपरमैन' का मंडे टेस्ट का रिपोर्टकार्ड इसके साथ ही रिलीज हुईं राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' और विक्रांत मैसी-शनाया कपूर की 'आंखों की गुस्ताखियां' से बेहतर स्थिति में है। शनाया कपूर ने 'आंखों की गुस्ताखियां' से एक्टिंग डेब्यू किया है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। वहीं, 'मालिक' औसत प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

सुपरमैन - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरहीरो फिल्म है 'सुपरमैन'
बता दें कि 'सुपरमैन' एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है। यह डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के किरदार पर आधारित है। जेम्स गन द्वारा लिखित और निर्देशित यह डीसी यूनिवर्स (डीसीयू) की पहली फिल्म है। फिल्म का निर्माण डीसी स्टूडियोज ने किया था। यह सुपरमैन फिल्म श्रृंखला का दूसरा रीबूट है। फिल्म में डेविड कोरेंसवेट ने क्लार्क केंट/सुपरमैन की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में डेविड के अलावा रेचल ब्रोसनाहन, निकोलस हॉल्ट, एडी गैथेगी, एंथनी कैरिगन, नाथन फिलियन और इसाबेला मर्सेड ने भी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें