फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabir Bedi: कबीर बेदी का खुलासा, बेटी पूजा बेदी के साथ रिश्ते में आ गई थी दरार, बोले- 'अब सब ठीक है'

Mon, 14 Jul 2025 08:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kabir Bedi-Pooja Bedi: कबीर बेदी के अपनी बेटी पूजा बेदी के साथ रिश्ते में खटास आ गई थी। एक दौर ऐसा भी रहा कि करीब तीन साल बाप-बेटी के बीच बोलचाल बंद रही। हालांकि, अब सब ठीक है। हाल ही में खुद कबीर बेदी ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
कबीर बेदी-पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीर बेदी और उनकी बेटी पूजा बेदी के बीच कुछ गलतफहमियों के चलते कई साल अनबन रही। मतभेदों के चलते पिता-पुत्री के रिश्ते में इस तरह खटास घुली कि करीब तीन साल दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की। कबीर बेदी ने हाल ही में यह खुलासा किया और अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बात की। 

विज्ञापन

नहीं बताई रिश्ते में दरार की वजह
कबीर बेदी और पूजा बेदी ने कभी आपसी अनबन और रिश्ते में आई दूरियों की असली वजह नहीं बताई, लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जाती रहीं कि संपत्ति विवाद के कारण दोनों के बीच तनाव पैदा हुआ। अब कबीर बेदी ने खुलासा किया कि किस तरह एक गलतफहमी के चलते उनके रिश्ते में दरार आई। कबीर बेदी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अपने पिछले मतभेदों के बारे में खुलकर बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, यह स्वीकार किया कि वे और पूजा दोनों एक-दूसरे के व्यवहार से आहत थे।

बोले- 'खत्म हो गए सारे मतभेद'
कबीर बेदी ने कहा, 'हर रिश्ते में कभी न कभी समस्याएं आती हैं। मैं उन कारणों को दोबारा नहीं दोहराना चाहता। हालांकि, कुछ गलतफहमियां जरूर थीं। उसने कुछ ऐसे काम किए, जिनसे मैं परेशान था। मैंने भी कुछ ऐसे काम किए होंगे, जिनसे वह परेशान होगी। अहम बात यह है कि दो-तीन साल तक हम मतभेदों के कारण अलग रहे। अब वह मतभेद सब खत्म हो गए हैं'।

Aankhon Ki Gustaakhiyan BO Collection: मंडे टेस्ट में भी फेल हुई विक्रांत-शनाया की फिल्म, चौथे दिन इतने कमाए
विज्ञापन

कबीर बेदी को बेटी पर है गर्व
कबीर बेदी ने कहा कि उनके बीच का बुरा दौर अब पीछे छूट गया है और उनका रिश्ता फिर से पटरी पर आ गया है। अभिनेता ने कहा, 'हमारा रिश्ता अब मजबूत हो रहा है। यह पिता और बेटी के बीच एक अच्छा रिश्ता है और मुझे उसकी हर कोशिश पर बहुत गर्व है'। बता दें कि पूजा बेदी, एक्टर कबीर बेदी और प्रतिमा बेदी की बेटी हैं। कबीर और प्रतिमा की शादी साल 1969 में हुई। हालांकि, 1974 में दोनों अलग हो गए। बता दें कि प्रतिमा बेदी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 1998 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें