फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Perfect: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से 'परफेक्ट' गाना हुआ रिलीज, वरुण-जान्हवी-गुरु रंधावा ने मचाया धमाल

Thu, 18 Sep 2025 03:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari New Song Perfect: वरुण धवन और जान्हवी कपूर जल्दी ही फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म का एक खास गाना 'परफेक्ट' रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
परफेक्ट गाना रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम @gururandhawa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आज फिल्म का एक नया गाना 'परफेक्ट' रिलीज किया गया है। इस गाने में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है।
विज्ञापन

 

क्या खास है इस गाने में
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का एक नया गाना 'परफेक्ट' आज रिलीज कर दिया गया है। इसका संगीत और बोल गुरु, गिल मछराई और रोनी अजंली ने बनाए हैं। दिलमान ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'परफेक्ट' गाने में जान्हवी का हॉट लुक और वरुण का धमाकेदार डांस फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के बारे में
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: They Call Him OG: पवन कल्याण की फिल्म 'OG' से प्रकाश राज का लुक हुआ रिवील, साथ ही किरदार के नाम से उठाया पर्दा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें