फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: क्यों बॉलीवुड को छोड़ना चाहती थीं शबाना आजमी? फिल्म ‘अर्थ’ की शूटिंग पर फूट-फूटकर रोईं

Thu, 18 Sep 2025 07:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi Birthday: आज बॉलीवुड की सबसे उम्दा अदाकारों में से एक शबाना आजमी अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानिए, उनके करियर और निजी जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 

विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शबाना आजमी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। हैदराबाद में जन्मी शबाना ने एक्टिंग करियर की शुरुआत में ही वुमन सेट्रिंक, पैरलल सिनेमा की फिल्मों में एक्टिंग करके दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। बेस्ट एक्ट्रेस के पांच नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली यह उम्दा अदाकारा आज अपना जन्मदिन (18 सितंबर 1950 ) मना रही हैं। शबाना की फिल्मों के बारे में आप जानते ही हैं। हम आपको उनके जीवन, करियर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बता रहे हैं। 

160 फिल्में करने वाली शबाना ने जब इंडस्ट्री छोड़ने की जिद्दी पकड़ी 

विज्ञापन

अपने अब तक करियर में शबाना आजमी लगभग 160 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं। लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। फिल्मफेयर से की गई एक बातचीत में शबाना आजमी बताती हैं, ‘मैं एक फिल्म ‘परवरिश’ की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में डांस कोरियोग्राफर कमल मास्टर जी थे। मुझे एक डांस स्टेप उन्होंने करने को दिया। इस सीन में मेरे हाथ में दो गन थी और मुझे डांस करना था। मैंने कमल मास्टर जी से कहा कि आप मेरे डांस स्टेप्स बदल दीजिए या रिहर्सल करवा दीजिए। इस बात पर वह नाराज हो गए। उन्होंने डांस की शूटिंग रोक दी। कमल मास्टर जी ने कहा कि तुम मुझे डांस के बारे में बताओगी। मुझे उनकी इस बात का बुरा लगा। कमल मास्टर जी के बिहेव से मैं दुखी हो गई। मैंने उसी वक्त सेट छोड़ दिया और रोते-रोते घर पहुंची। घरवालों से भी मैंने कहा कि मुझे एक्टिंग नहीं करनी है, इस इंडस्ट्री में नहीं रहना है। बाद में फिल्म के डायरेक्टर भी मुझसे बात करने आए लेकिन मैंने उनको साफ मना कर दिया।’ बाद में एक इवेंट में एक्ट्रेस सुलक्षणा ने शबाना को समझाया कि जो गलत है वह इंडस्ट्री छोड़ें, ना कि शबाना। सुलक्षणा की बाताें ने शबाना आजमी का मन बदल दिया और वह फिर से फिल्मों में अभिनय करने को तैयार हो गईं। शबाना यह भी बताती हैं कि कोरियाेग्राफर कमल मास्टर हमेशा ही उनसे नाराज रहे। वह निर्देशकों से कहते थे कि शबाना को फिल्म में क्यों ले लिया? उनकी नाराजगी शबाना से कभी दूर नहीं हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'अर्थ' में शबाना आजमी - फोटो : IMDB
फिल्म ‘अर्थ’ की शूटिंग पर खूब रोईं शबाना 
शबाना आजमी ने महेश भट्ट की फिल्म ‘अर्थ(1982)’ में पूजा मल्होत्रा नाम की एक शादी-शुदा महिला का रोल किया, जिसका पति उसे धोखा देता है, दूसरी औरत के साथ रिश्ते में रहता है। एक पत्नी के दर्द को शबाना आजमी ने फिल्म ‘अर्थ’ में जीवंत कर दिया। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा महेश भट्ट भी अक्सर सुनाते हैं। पिंकविला से की गई एक बातचीत में महेश भट्ट ने बताया था, ‘शबाना ने खुद को पूजा के रोल में ढाल लिया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने फीस नहीं ली थी। साथ ही वह अपनी ड्रेसेस भी घर से लाती थीं। यहां तक की स्मिता पाटिल के लिए भी ड्रेसेस खुद लेकर आती थीं। जबकि उस समय दोनों को एक-दूसरे का कॉम्पिटिटर माना जाता था। एक सीन में जब पति अपनी लवर के घर जाता है तो शबाना के किरदार को रोना था। इस सीन में वह फूट फूटकर रोईं। हम भी यह सीन देखकर टूट गए थे।’  

शबाना और जावेद अख्तर, गुलजार - फोटो : इंस्टाग्राम

शबाना ने जावेद अख्तर और गुलजार से जब एक धुन पर गीत लिखने को कहा
जावेद अख्तर और गुलजार बॉलीवुड के चर्चित गीतकार हैं। जावेद अख्तर, शबाना आजमी के पति भी हैं। एक बार शबाना ने जावेद अख्तर और गुलजार को एक धुन पर प्यार भरा गीत लिखने को कहा। दोनों ने अलग-अलग अंदाज में रोमांटिक गाना लिखा। शबाना एक इवेंट में इस किस्से का जिक्र करती हैं। वह कहती हैं, ‘गुलजार साबह ने मेरी बताई धुन पर गीत लिखा, ‘आजा रे पिया मोरे आ, मोरा लागे ना जिया… ’। वहीं जावेद अख्तर साहब ने गीत लिखा ‘जा तोसे नहीं बोलूं, जा रे जा रे, तू ना मेरा सनम, तू ना मेरा पिया।’ यही इन दोनों के बीच का फर्क है। शबाना की इस बात को सुनकर इवेंट में ऑडियंस ने खूब ठहाके लगाए थे। 

विज्ञापन

शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
शबाना आजमी से जुड़ी कुछ खास बातें 
फिल्मी परिवार से नाता: शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी एक मशहूर शायर थे, मां शौकत आजमी एक नामी एक्ट्रेस थीं। तब्बू और फराह नाज उनकी भतीजी हैं।टीवी एक्ट्रेस तन्वी आजमी शबाना आजमी की भाभी हैं। उनके भाई बाबा आजमी बॉलीवुड के मशहूर सिनेमेटोग्राफर हैं। शबाना ने बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से शादी की है। जावेद की पहली शादी से दो बच्चे हैं, फरहान अख्तर और जोया अख्तर। फरहान और जोया भी एक्टर, डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एक्टिव हैं।  
सौतेले बच्चों संग प्यारा रिश्ता:अपने सौतले बच्चों फरहान अख्तर, जोया अख्तर से शबाना आजमी का बहुत प्यारा रिश्ता है। हाल ही में फरहान अख्तर प्रोड्यूस सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ में शबाना ने लीड रोल किया था। अक्सर ही शबाना को, फरहान और जोया के साथ फेस्टिवल सेलिब्रेट करते हुए देखा जाता है। 
गरीबों के लिए घर बनवाए: शबाना ने अपनी फिल्मों के जरिए ही समाज में बदलाव लाने का प्रयास नहीं किया। वह बतौर सोशल वर्कर भी बहुत काम कर चुकी हैं। करियर के शुरुआती दौर में ही शबाना आजमी ने लगभग 12 हजार गरीबों के लिए घर बनाने में मदद की। साल 2000 में एचआईवी जैसे रोग को लेकर जागरुकता फैलाने का काम भी शबाना आजमी ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें