जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच आज जान्हवी ने अपना लेटेस्ट ब्राइडल लुक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर का लुक
आज जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक में जान्हवी ने ऑरेंज, रेड और येलो रंग के मल्टीकलर लहंगे में नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत लहंगे के साथ जान्हवी ने हैवी ज्वैलरी कैरी की है।
जान्हवी कपूर का पोस्ट
जान्हवी कपूर ने अपना ब्राइडल लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'कुछ पल बस आपके साथ रहते हैं। इसलिए नहीं कि उनका क्या मतलब है, बल्कि इसलिए कि वे आपको कैसा महसूस कराते हैं।' जान्हवी के इस लुक को उनके फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
फैंस के कमेंट्स
जान्हवी कपूर के इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और अपनी राय कमेंट कर शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'मैंने कई अभिनेत्रियों को देखा लेकिन वह (जान्हवी) बहुत खूबसूरत हैं और दूसरों की तुलना में अधिक सुंदर हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत', एक और फैन ने लिखा, 'माशा अल्लाह खूबसूरत राजकुमारी', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत बहुत सुंदर', एक और फैन ने लिखा, 'खूबसूरत राजकुमारी'
जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में जान्हवी के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। यह फिल्म इस दशहरा, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी और वरुण के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित श्रॉफ नजर आएंगे। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।