फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी को मिला आधी रात को तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोन का 13 मई को जन्मदिन था, और इस मौके पर उन्हें उनके पति डेनियल वेबर ने एक हीरों और पन्ने से जड़ा हार तोहफे में दिया है।
विज्ञापन


सनी ने बताया कि मैं रात 10 बजे सो गई थी। इस तरह मैंने अपना जन्मदिन मनाया। मैं एक रात पहले लॉस एंजेलिस से वापस आई थी और बहुत थकी थी। जन्मदिन के एक दिन पहले मैंने पूरे दिन शूटिंग की।
Trending Videos

आधी रात को मिला तोहफा

​उन्होंने बताया कि आधी रात को किसी दोस्त ने फूलों का गुलदस्ता भेजा था। वह अच्छा था। सुबह उठकर व्यायाम और उसके बाद फिर शूटिंग पर चली गई। विशेष दिन बिताने का यह सबसे आदर्श तरीका है।

​ सनी ने बचपन के दिनों में अपने जन्मदिनों को याद करते हुए बताया कि एक जन्मदिन पर मां ने मेरे लिए बार्बी केक बनाया था। मेरे माता-पिता सबसे प्यारे हैं। जन्मदिनों पर मुझे उनकी याद आती है।"​​
विज्ञापन

बताया सबसे अच्छा उपहार

​सनी ने बताया कि इस बार जन्मदिन पर पति से मिला उपहार उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा उपहार है। उन्हों ने बताया कि वह मुझे मेरी पसंद के उपहार देते हैं। इस जन्मदिन पर उन्होंने मुझे हीरे और पन्ने का हार दिया है जो उन्होंने खास तौर से मेरे लिए बनवाया था। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऎसा पति मिला।​​

​ सनी ने कहा कि मैं अपने पति के साथ एक खुश परिवार चाहती हूं। मुझे दावतें पसंद नहीं। मेरे ज्यादा दोस्त भी नहीं हैं। मेरा सारा समय स्टूडियो और उसके बाद घर में बीतता है। इसलिए जन्मदिन वाले दिन भी मैं रात 10 बजे सो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें