फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड नहीं, हॉलीवुड में बिपाशा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड ने अभी तक ऐश्वर्या राय जैसी कूल अभिनेत्री को देखा है लेकिन जल्दी ही वह बिपाशा बसु के उन जलवों  को भी दिखेंगे, जिन्होंने बॉलीवुड के दर्शकों को उनका दीवाना बनाया है।
विज्ञापन


खबर है कि इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में बिपाशा की हॉलीवुड फिल्म ‘सिंग्युलैरिटी’ दिखाई जाएगी। फिल्म के तीन शो होंगे। पहले इस फिल्म का नाम ‘द लवर्स’ था। सूत्रों के अनुसार, ‘लंबे समय से बिपाशा की जिस ‘सिंग्युलैरिटी’ का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार कान में 15, 16 और 17 मई को दिखाई जाएगी।’

मराठा योद्घा बनेंगी बिपाशा बसु

उल्लेखनीय है कि बिपाशा ने जब इस पीरियड फिल्म की शूटिंग शुरू थी तो फिल्म के हॉलीवुड हीरो जोश हार्टनेट के साथ उनके प्रेम के चर्चे चल पड़े थे। इस फिल्म में बिपाशा एक मराठा योद्धा युवती की भूमिका में नजर आएंगी।

बिपाशा हालांकि काफी समय पहले इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुकी थीं, लेकिन यह कुछ आर्थिक समस्याओं में फंस गई थी। बिपाशा कुछ समय तक तो इस फिल्म की रिलीज का इंतजार करती रहीं, फिर इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने हॉलीवुड से दूर रहने का मन बना लिया।
विज्ञापन

पहली हॉलीवुड की फिल्म है यह

इस तरह से यह उनकी पहली और आखिरी हॉलीवुड फिल्म होगी। अब जबकि फिल्म कान में अपने पहले प्रदर्शन के लिए तैयार है तो माना जा रहा है कि बिपाशा भी इस मौके पर वहां पर मौजूद रहेंगी।

इस वक्त बिपाशा लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। पिछले महीने वह अमेरिका में हुए आइफा समारोह में गई थीं और उसके बाद वहीं रुक गई थीं क्योंकि उनके कई दोस्त न्यूयॉर्क में हैं। इसके बाद वह बहन विजेता के साथ लंदन चली गईं। संभावना यही है कि वह लंदन से ही सीधे कान पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें