सनी लियोनी को नए अवतार में पेश करने जा रही फिल्म बेईमान लव की रिलीज डेट तय हो गई है। निर्देशक राजीव चौधरी की यह फिल्म पांच अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। बॉलीवुड कैलेंडर के मुताबिक इस दिन अभी तक कोई फिल्म रिलीज के लिए नहीं है। ऐसे में सनी की फिल्म को सोलो रिलीज मिलेगी। उनके रास्ते में कोई और नहीं होगा।
बेईमान लव में सनी की सेक्सी और ग्लैमरस इमेज को भुनाने के बजाय उन्हें एक मजबूत महिला के तौर पर पेश किया गया है। चौधरी के अनुसार, सनी का यह रोल दर्शकों को उनके बारे में सोच बदलने को मजबूर कर देगा। यह एक डार्क म्यूजिकल थ्रिलर है। फिल्म में रजनीश दुग्गल, डेनियल वेबर और राजीव वर्मा महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।