फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: साड़ी में बास्केटबॉल खेलती नजर आईं सनी लियोनी, फैंस को आई शाहरुख-काजोल की याद

Tue, 05 Apr 2022 12:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ साड़ी पहनकर बास्केटबॉल खेलती दिखाई दीं, जिसके बाद फैंस शाहरुख खान और काजोल को याद करने लगे। 
 
विज्ञापन
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' का वह सीन तो आपको जरुर याद होगा, जिसमें काजोल साड़ी पहनकर शाहरुख के साथ बास्केटबॉल खेलती हैं। हाल ही में सनी लियोनी भी कुछ उसी अंदाज में बास्केटबॉल खेलती दिखाई दे रही हैं। सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें दोनों को बास्केटबॉल खेलते देखा जा सकता है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सनी और डेनियल का ये वीडियो देखते ही फैंस को शाहरुख खान और काजोल की फिल्म कुछ-कुछ होता है का सीन याद आ गया। सनी के फैंस दोनों के इस वीडियो को देखकर बहुत खुश हो रहे हैं। वीडियो में सनी को डेनियल से बास्केटबॉल छीनने की कोशिश करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में सनी ने लाल रंग की साड़ी पहनी है और वह बहुत फुर्ती से बास्केटबॉल खेलती दिख रही हैं।

सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अपने बेस्ट फ्रेंड को टैग करें। वीडियो में सनी ने लाल रंग की साड़ी पहनी है और उनके पति शॉर्ट्स और टी-शर्ट में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों फिल्मों और गाने की शूटिंग में बिजी हैं। सनी इन दिनों एक वेब सीरीज अनामिका की भी शूटिंग कर रही हैं। इसमें वह एक्शन अवतार में रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें