फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beast Hindi Trailer: वरुण धवन ने लॉन्च किया 'बीस्ट' का हिंदी ट्रेलर, मिलेगा एक्शन और मनोरंजन का भरपूर मसाला

Mon, 04 Apr 2022 11:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल फिल्म बीस्ट का ट्रेलर हिंदी में लॉन्च हो गया है। इस ट्रेलर को बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लॉन्च किया है। इस फिल्म में  एक्शन और मनोरंजन का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
बीस्ट फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थलापति विजय और पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्म बीस्ट का ट्रेलर हिंदी में लॉन्च हो गया है। इस ट्रेलर को बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लॉन्च किया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन का पूरा मसाला मिलने वाला है। सोचने वाली बात है कि साउथ की फिल्म का ट्रेलर वरुण धवन ने आखिर क्यों लॉन्च किया है। तो चलिए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

विज्ञापन


वरुण धवन ने फिल्म बीस्ट (रॉ) के ट्रेलर को हिंदी में लॉन्च करते हुए बताया कि वह थलापति विजय के बहुत बड़े फैन हैं। इसीलिए उन्होंने ऐसा किया है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए लिखा- एक्शन से भरपूर फिल्म बीस्ट का हिंदी ट्रेलर लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। पॉवर, आतंक और आग को महसूस करो...हमेशा से विजय सर का फैन रहा हूं।

थलापति विजय की फिल्म बीस्ट की कहानी आतंकवादियों द्वारा हाईजैक किए गए मॉल के आसपास घूमती हुई दिखाई देती है। जिसमें वीर राघव रॉ का एजेंट है जो सिपाही के किरदार में है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि वीर राघव भी उसी मॉल में फंसा है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। 
विज्ञापन




नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, थलापति विजय, सेल्वाराघवन, लिलिपुट फारुकी, योगी बाबू जैसे शानदार कलाकार हैं। ये फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें