फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: सनी लियोनी का लिंक्डइन अकाउंट ब्लॉक, अभिनेत्री का यह वीडियो देख सपोर्ट में उतरे फैंस

Sun, 26 Feb 2023 10:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, सनी ने एक वीडियो शेयर करके फैंस को बताया कि लिंक्डइन ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन
सनी लियोनी - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन फिर वह हर दिन अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहती हैं। सनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। सनी अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, सनी ने एक वीडियो शेयर करके फैंस को बताया कि लिंक्डइन ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन

sunny leone - फोटो : instagram/sunnyleone
वीडियो में सनी ने कहा, 'लिंक्डइन पर एक महीने का शानदार वक्त बिताने के बाद उन्होंने मेरा अकाउंट ब्लॉक करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह असली सनी लियोनी नहीं है। वैसे तो वह भी मैं ही थी। मैं समझती हूं कि मेरे अकाउंट पर काफी ट्रैफिक था, लेकिन मेरे पेज को हटाने के लिए लिंक्डइन का यह कारण गैरजरूरी था। यह बहुत बुरा है और मुझे आशा है कि वे अपना फैसला बदल लेंगे, क्योंकि उन्होंने यह निर्णय लेने से पहले न मुझे सूचना दी और न ही कोई ईमेल किया।'
 

Happy to hear any suggestions and feedback regarding this matter !

Hey everyone, after a great month of joining @LinkedIn , they decided to block my account in the belief that it wasn’t actually. “ ME”🧐@LinkedInIndia @ryros @DanielWeber99 @LinkedInHelp pic.twitter.com/ia2UltwxUo

— Sunny Leone (@SunnyLeone) February 25, 2023

sunny leone - फोटो : instagram

सनी ने आगे कहा कि उन्हें इस कम्युनिटी के साथ जुड़ने में बहुत मजा आ रहा है और अगर किसी के पास उनके लिए कोई सलाह है तो यह मददगार होगा। कई फैंस ने सनी को जवाब दिया और कहा कि यह उचित फैसला नहीं था। सनी के इस वीडियो पर उनके कई फैंस ने अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अकाउंट ब्लॉक करना सही नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा,’अच्छा किया कि आपने आवाज उठाई, नहीं तो यह बात किसी को भी पता नहीं लगती।’

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की 'कभी हां कभी ना' को 29 साल पूरे, एक्टर ने खास तस्वीर साझा कर लिखा प्यारा नोट

विज्ञापन

sunny leone - फोटो : instagram/sunny leone

बता दें कि सनी ने इस समय फिल्मों से दूरी बना रखी है और अपना सारा समय अपने परिवार को दे रही हैं। हालांकि, सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपने परिवार और बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें