फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बोतल वोदका और सनी लियोनी का कनेक्शन

Wed, 15 Jan 2014 08:16 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी की समझ में आ गया है कि बॉलीवुड में रहना है तो यहां के नियम कायदों से काम करना पड़ेगा। नखरे उनका कैरियर की लुटिया डुबा देंगे। फिल्म 'जैकपॉट' के पिटने के बाद सनी अब पूरा ध्यान अपनी अगली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' पर दे रही हैं।
विज्ञापन


फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और इसे सनी के कैरियर की दूसरी फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में आना था। परंतु सनी के नखरों के कारण फिल्म लटक गई। अब सनी फिल्म के लिए डबल मेहनत कर रही हैं और हर तरह से निर्माता-निर्देशक का सहयोग कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार फिल्म को युवाओं में लोकप्रिय बनाने के लिए सनी पर नया टाइटल ट्रेक शूट किया जाने वाला है। अगले सप्ताह शूट होने वाले इस ट्रेक को हनी सिंह गा रहे हैं। यह गाना होगा 'चार बोतल वोद्का'।
विज्ञापन


सनी इन वोद्का की बोलतों से कैसे मदहोश होंगी यह देखना रोचक होगा। हालांकि यह फिल्म हॉरर है, लेकिन सनी की मौजूदगी में इसमें सेक्स का तड़का जबर्दस्त रहेगा। उस पर जब वोद्का का नशा चढ़ेगा तो दर्शकों का क्या होगा, यह फिल्म की रिलीज पर पता चलेगा।

2011 में आई 'रागिनी एमएमएस' का यह सीक्वल इस साल 21 मार्च को रिलीज होगा। इससे पहले यानी फरवरी में 'चार बोलत वोद्का' लेकर सनी अपने चाहने वालों के बीच आएंगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें