मल्लिका शेरावत यूं तो जो कह देती हैं वही कंट्रोवर्सी बन जाता है, लेकिन इन दिनों एक ऐसी बात सामने आई है जिस पर यह हरियाणवी बाला सफाई दे रही है।
हाल में मीडिया में मल्लिका के मुंह से निकली यह बात सामने आई कि ‘मुझे लगता है कि सनी लियोनी मुझसे बड़ी स्टार नहीं है।’ इस बात का आप चाहे जो मतलब निकालिए, लेकिन मल्लिका तत्काल सफाई देने में जुट गईं और उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘मैं यह बात नहीं कही। झूठ मत बोलिए।’
असल में मल्लिका के एक इंटरव्यू में यह बात लिखी गई थी। मल्लिका से सवाल पूछा गया था कि उन्होंने जिस तरह की एडल्ट थ्रिलर और मजेदार-सेक्सी कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों को पहचान दिलाई थी क्या उसमें सनी लियोनी ने खुद को फिट कर लिया है। इस पर मल्लिका ने कहा था कि मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि इंडस्ट्री में हर हीरोइन की अपनी जगह है।
मर्डर स्टार मल्लिका के अनुसार, ‘बॉलीवुड में हर ऐक्टर के लिए खूब सारी जगह है। हर किसी की अपनी पहचान और प्रशंसक हैं।’
उन्होंने याद दिलाया कि मैंने सिर्फ एडल्ट थ्रिलर ही नहीं की बल्कि प्यार के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्म भी की। वेलकम, गुरू और दशावतरम जैसी बड़ी फिल्मों में भी मैं रही हूं। उम्मीद करें कि लोग आगे यह भी याद रखेंगे।